CES 2019: आसुस ने लांच किया नॉच डिस्प्ले वाला दुनिया का पहला लैपटॉप

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 07 Jan 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
CES 2019- Asus ZenBook S13 Launched with notch display
Asus ZenBook S13

    अमेरिका के लास वेगास में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो CES 2019 का आयोजन 8 जनवरी से 12 जनवरी के बीच हो रहा है। इस शो में दुनियाभर की तमाम टेलीकॉम कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। वैसे तो शो की शुरुआत 8 जनवरी से हो रही है लेकिन उससे पहले भी कई टेक कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट लांच कर दिए हैं। CES 2019 में Asus ने अपना सबसे पतला अल्ट्राबुक Asus ZenBook S13 लांच कर दिया है। Asus ZenBook S13 की खासियतों की बात करें तो यह दुनिया का पहला ऐसा लैटपॉप है जिसमें स्मार्टफोन की तरह नॉच डिस्प्ले दी गई है।

    Asus ZenBook S13 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Asus ZenBook S13 की बिक्री जनवरी 2019 के मार्च तक शुरू होगी, हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है। इसकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसका वजन सिर्फ 1.13 किलोग्राम है और इसमें 13.9 इंच की फुल एचडी एलईडी डिस्प्ले मिलेगी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः ये 6 ऐप चुपके से पढ़ रहे हैं आपका WhatsApp मैसेज, FlashLight भी शामिल

    कंपनी का दावा है कि यूजर्स को इस लैपटॉप में 97 डिस्प्ले मिलेगी। दूसरे शब्दों में कहें तो इस लैपटॉप में बेजल (बॉर्डर) बहुत ही कम मिलेगा। आसुस ने बेजल को लेकर कहा है कि यह 2.5mm नैनोएज बेजल के साथ दुनिया का सबसे पतला बेजल वाला लैपटॉप है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस लैपटॉप के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एनवीडिया का का जेनफोर्स MX150 ग्राफिक्सल मिलेगा और इंटेल का 8वें जेनरेशन का प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा लैपटॉप में 16 जीबी तक रैम और 1TB तक की स्टोरेज मिलेगी। इस लैपटॉप में कंपनी ने कैमरा डिस्प्ले के ऊपर दिए गए नॉच में दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें