भारत में इस वेबसाइट पर लिस्ट हुआ ब्लैकबेरी का पहला फुल टच-स्क्रीन BlackBerry Motion

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 18 Jan 2018 11:09 AM IST
BlackBerry Motion listed on Flipkart at Rs 42,999
BlackBerry Motion

    ब्लैकबेरी का पहला फुल टच-स्क्रीन स्मार्टफोन BlackBerry Motion भारत में फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हो गया है। साइट पर खरीदने का भी ऑप्शन आ रहा है। फ्लिपकार्ट पर ब्लैकबेरी मोशन की कीमत 42,999 रखी गई है।

    लिस्टिंग से पता नहीं चल रहा है कि यह फोन इम्पोर्टेड है या नहीं, लेकिन इस पर Flipkart Assured का टैग भी नहीं लगा है। बता दें कि इस फोन को चाइनीज फोन मेकर कंपनी TCL ने लॉन्च किया है। ब्लैकबेरी का मोबाइल बिजनेस टीसीएल के पास है।

    ब्लैकबेरी मोशन की स्पेसिफिकेशन

    BlackBerry Motion
    BlackBerry Motion

    ब्लैकबेरी मोशन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 5.5 इंच की HD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। इसके अलावा स्क्रीन पर ड्रैगन ट्रायल ग्लास प्रोटेक्शन (DragonTrail Glass) है। फोन के होम पर फिजिकल बटन दिया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4GB रैम और 32GB जीबी स्टोरेज है जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    BlackBerry Motion के कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला रियर कैमरा, साथ में डुअल टोन LED फ्लैश लाइट, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4000mAh की बैटरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें