BIWIN ने भारत में लॉन्च किए एसर ब्रांड के लिए मेमोरी और पर्सनल स्टोरेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Apr 2021 04:53 PM IST
सार

इसमें 3300 एमबी/एस तक की रीड और 2700 एमबी/एस तक की राइट स्पीड है। यह बेहतरीन प्रदर्शन करती है जो स्टैंडर्ड एसएटीए एसएसडी की तुलना में छह गुना तेज है।

विज्ञापन
BIWIN to Offer Acer Branded Memory and Personal Storage Products in India
BIWIN Acer - फोटो : amarujala

    विस्तार

    बाइविन (BIWIN) ने भारतीय ग्राहकों के लिए एसर ब्रैंड के मेमोरी और एसएसडी पर्सनल स्टोरेज उत्पाद बाजार में उतारने के लिए एसर के साथ समझौता किया है। गौरतलब है कि इन उत्पादों को बाइविन की निर्माण क्षमता और एसर ब्रैंड की वैश्विक पहचान का लाभ मिलेगा। इनमें घरेलू और पेशेवर दोनों तरह के यूजर्स के लिए आधुनिकतम मेमोरी और स्टोरेज सोल्यूशंस दिए जाएंगे।

    एसर-ब्रैंड के नए एसएसडी पोर्टफोलियो में 2.5" साटा, M.2 साटा और M.2 PCIe NVMe ड्राइव शामिल हैं। शुरुआती 2.5" एसए100 से भरोसेमंद और बेहतरीन प्रदर्शन हासिल होता है। यह 120 जीबी से 1.92 टीबी तक की स्टोरेज क्षमता में उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    आरई100 स्टैंडर्ड 2.5 ”एसएटीए ड्राइव के साथ-साथ छोटे M.2 एसएटीए फॉर्म फैक्टर में उपलब्ध है। आरई 100 128 जीबी से 1 टीबी (M.2) और 4 टीबी (साटा) तक की क्षमता और 560 एमबी/एस और 520 एमबी/एस की रीड और राइट स्पीड के साथ आती है। यह साटा इंटरफेस की अधिकतम गति के जैसा ही प्रदर्शन करती है। किसी भी डेस्कटॉप पीसी या लैपटॉप को नवीनतम साटा टैक्नोलॉजी में अपग्रेड करने की गति और क्षमता के मामले में यह बहुत भरोसेमंद सोल्यूशन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बेहतरीन प्रदर्शन के मामले में एसर-ब्रैंड M.2 PCIe Gen3 NVMe ड्राइव, एफए100- 128 जीबी से 2 टीबी तक की क्षमता में उपलब्ध है। इसमें 3300 एमबी/एस तक की रीड और 2700 एमबी/एस तक की राइट स्पीड है। यह बेहतरीन प्रदर्शन करती है जो स्टैंडर्ड एसएटीए एसएसडी की तुलना में छह गुना तेज है।

    एसर-ब्रैंड की डीआरएएम मॉड्यूल लाइनअप में स्टैंडर्ड एसओ और यूडीआईएमएम - मॉड्यूल्स शामिल हैं जिनकी रेंज 2666 मेगाहर्ट्ज से 3200 मेगाहर्ट्ज तक और क्षमता 4 जीबी से 32 जीबी प्रति सिंगल मॉड्यूल है। किसी भी डेस्कटॉप पीसी और लैपटॉप को अपग्रेड करने के लिए यह एकदम सही है- खास तौर से जब उच्च क्षमता के मेमोरी मॉड्यूल्स की मांग लगातार बढ़ रही है।

    कम्यूटिंग के जबरदस्त प्रदर्शन की इच्छा रखने वालों के लिए बाइविन हीटस्प्रेडर और अनोखे डिजाइन के साथ एसर ब्रैंडेड एचटी 100 मॉड्यूल पेश करेगी। 8 जीबी से 32 जीबी तक की स्टोरेज और 2666 मेगाहर्ट्ज से 3600 मेगाहर्ट्ज तक स्पीड बहुत सारे ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगी। नए लॉन्च किए गए प्रोडेक्ट सेगमेंट के लिए फॉर्च्यून मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड को पूरे देश के लिए डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें