BIGO LIVE एजुकेशन चैनल भारत में लॉन्च, फ्री में कर सकेंगे ऑनलाइन पढ़ाई

लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म बिगो लाइव ने आज अपने शिक्षा चैनल के शुभारंभ के साथ भारतीयों को शिक्षित करने की अपनी पहल की घोषणा की। चैनल ने पहले ही लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से अंग्रेजी और सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण कक्षाएं शुरू कर दी हैं और इसका उद्देश्य धीरे-धीरे अन्य विषयों में विस्तार करना है।
लाइव स्ट्रीमिंग ने भारत में ऑनलाइन कंटेंट के उपयोग में भारी बदलाव किया है जो कि शिक्षा के छेत्र में एक समानता लाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। टीयर 2/3 शहरों में अंग्रेजी और सॉफ्ट-स्किल ट्रेनिंग की इच्छा रखने वालों को इससे सबसे ज्यादा लाभ पहुंचेगा। बिगो लाइव ने 70 से अधिक ट्यूटर अंग्रेजी के रखे हुए हैं और ये आंकड़ा जून के अंत तक 200 तक पहुंच जाएगा।
ये भी पढ़ेंः रिलायंस जियो ने पेश किया एक और नया ऑफर, जानें इस बार क्या है खास
1 महीने के पायलट के दौरान, इस पहल को बहुत लोगों ने आजमाया और इसमें भाग लिया और अंग्रेजी सीखने की इस अनूठी पहल के माध्यम से लाभान्वित हुए। बिगो लाइव भी निकट भविष्य में सॉफ्ट स्किल पर आधारित प्रशिक्षण वर्गों जैसे व्यक्तित्व विकास, साक्षात्कार कौशल इत्यादि की अधिक योजना बना रहा है।