Belkin ने लॉन्च किया फास्ट चार्जिंग केबल, 30 मिनट में 50% चार्ज हो जाएगी फोन की बैटरी

कंज्यूमर कंपनी Belkin ने भारत में अपना एक नया बूस्ट चार्जिंग केबल लॉन्च किया है। खास बात यह है कि बेल्किन के इस चार्जिंग केबल में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस केबल के जरिए आईफोन 8 और इससे ऊपर के मॉडल की बैटरी को सिर्फ 30 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। साथ ही इस केबल के जरिए फोटो और वीडियो को भी आईफोन से लैपटॉप में ट्रांसफर किया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Motorola One Vision हुआ भारत में लॉन्च, मिलेगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा
यह केबल 18 वाट तक के चार्जिंग एडाप्टर को सपोर्ट करता है, हालांकि इसके केबल के साथ एक दिक्कत यह है कि इसमें यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट दिया गया है। ऐसे में आप इसे यूएसबी टाइप सी सपोर्ट वाले लैपटॉप या एडाप्टर में ही इसे इस्तेमाल कर सकेंगे। इसे खासकर के एपल के प्रोडक्ट्स के लिए लॉन्च किया गया है।
ये भी पढ़ेंः अब आसानी से खोजा जा सकेगा चोरी हुआ स्मार्टफोन, सरकार देने जा रही है यह सुविधा
बेल्किन के इस फास्ट चार्जिंग केबल की लंबाई सामान्य केबल से 1.2 मीटर लंबी है। यह केबल क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और अमेजन जैसे स्टोर से 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं यदि आप इसे कंपनी की वेबसाइट से खरीदते हैं तो आपको 90 दिनों की रिप्लेसमेंट वारंटी मिलेगी।