Belkin Kakao 10W Review: कैसा है फास्ट चार्जिंग वाला यह वायरलेस चार्जर?

प्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Aug 2020 06:07 PM IST
सार

Belkin Boostup चार्जर की कीमत 3,499 रुपये हैरियलमी के फास्ट वायरलेस चार्जर से है मुकाबलाचार्जर के साथ मिलेगी दो साल की वारंटी

विज्ञापन
Belkin KAKAO and Friends Official Edition 10W Fast Wireless Charging Pad review
Belkin KAKAO and Friends Official Edition 10W Fast Wireless Charging Pad - फोटो : amarujala

    विस्तार

    अमेरिकी कंपनी Belkin ने कुछ दिन पहले ही भारत में अपना नया वायरलेस चार्जिंग पैड (Kakao BOOSTUP 10W Wireless Charging Pad) पेश किया है जिसे Kakao एडिशन नाम दिया गया है। इस वायरलेस चार्जिंग पैड के लिए खासतौर पर लोकप्रिय काकाओ (Kakao) फ्रेंड्स कैरेक्टर Ryan और Apeach के साथ साझेदारी की गई है। इस वायरलेस चार्जर को हमने रिव्यू के लिए 15 दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं क्या यह चार्जर खरीदने लायक है?

    Kakao BOOSTUP 10W की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    यह वायरलेस चार्जर आपको दो कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें रेयान ब्लैक और एपीच व्हाइट शामिल हैं। रिव्यू के लिए हमारे पास रेयान ब्लैक वेरियंट था। इस चार्जिंग पैड को वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड Qi सर्टिफिकेशन मिला है। इस चार्जर से आप आईफोन और सैमसंग के उन मॉडल्स को चार्ज कर पाएंगे जिनमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

    विज्ञापन

    आमतौर पर वायरलेस चार्जर में फास्ट चार्जिंग नहीं मिलती है लेकिन बेल्किन के इस चार्जर के साथ ऐसा नहीं है। यह 10W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें एक एलईडी इंडिकेटर दिया गया है जो कि चार्जिंग की स्टेबलिटी के बारे में जानकारी देता है। इसके साथ दो साल की वारंटी भी मिल रही है। इस चार्जर की कीमत 3,499 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Belkin Kakao BOOSTUP 10W Wireless Charging Pad
    Belkin Kakao BOOSTUP 10W Wireless Charging Pad - फोटो : amarujala

    Kakao BOOSTUP 10W डिजाइन

    सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो चार्जिंग पैड पर काकाओ फ्रेंड्स का लोगो है और चार्जिंग साइन के साथ TIME TO FILL लिखा है। पैड पर किनारी की ओर रबड़ पट्टी है जिससे ग्रिपिंग अच्छी बनती है और फोन या अन्य डिवाइस के फिसलकर गिरने का डर नहीं रहता। नीचे की ओर भी चार ग्रिंपिंग है जो पैड को किसी फर्स या टेबल से फिसलने नहीं देगी।

    Belkin Kakao 10W Review: कैसा है फास्ट चार्जिंग वाला यह वायरलेस चार्जर?

    चार्जिंग पैड में माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है और उसके साथ वायरस है जिसकी लंबाई अच्छी है। सामने की ओर एलईडी इंडिकेटर है। यह इंडिकेटर पावर सप्लाई और कनेक्शन होने के बाद जलती है यानी जब आप पावर कनेक्ट करेंगे और जब किसी डिवाइस को पैड पर रखेंगे तो लाइट जलेगी। फोन या कोई डिवाइस जितनी देर चार्ज होगी उतनी देर यह लाइट जलेगी।

    Kakao BOOSTUP 10W परफॉर्मेंस

    Belkin Kakao BOOSTUP 10W Wireless Charging Pad
    Belkin Kakao BOOSTUP 10W Wireless Charging Pad - फोटो : amarujala

    अब जहां तक परफॉर्मेंस की बात है तो इस बेल्किन के इस चार्जर में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इस वायरलेस चार्जर का इस्तेमाल हमने iPhone SE 2 और सैमसंग गैलेक्सी बड्स को चार्ज करने के लिए किया। आईफोन को उसके पांच वॉट वाले चार्जर से फुल चार्ज करने में 3 घंटे से अधिक का वक्त लगता है, जबकि बेल्किन के इस चार्जर से आईफोन एसई2 को फुल चार्ज करने में हमें 2 घंटे 45 मिनट का वक्त लगा।

    Belkin Kakao 10W Review: कैसा है फास्ट चार्जिंग वाला यह वायरलेस चार्जर?

    इस दौरान आईफोन थोड़ा गर्म भी हुआ है, हालांकि इतना गर्म नहीं हुआ जिससे परेशान होने जैसी कोई बात है। इस वायरलेस चार्जर से iPhone SE 2 50 फीसदी तक तेजी से चार्ज होता है लेकिन इसके बाद समय अधिक लगता है। कनेक्टिविटी और स्टेबलिटी को लेकर कोई समस्या नहीं है। बड्स भी आसानी से चार्ज हुआ।

    कुल मिलाकर देखा जाए तो बेल्किन का यह वायरलेस चार्जर बढ़िया है काकाओ फ्रेंड्स के साथ एक नया लुक दिया गया है, परफॉर्मेंस भी अच्छी है लेकिन कीमत अधिक है, क्योंकि रियलमी ने भी हाल ही में एक 10वॉट का वायरलेस चार्जर लॉन्च किया है जिसकी कीमत महज 899 रुपये है, जबकि बेल्किन के इस चार्जर की कीमत 3,499 रुपये है। ऐसे में बेल्किन के लिए कड़ा मुकाबला है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें