नए ब्रांड Flix के नाम से वापसी को तैयार Beetel, लॉन्च करेगी स्मार्ट एसेसरीज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Aug 2020 04:49 PM IST
Beetel announces the entry in lifestyle accessories market with its Make in India brand Flix
Flix by Beetel - फोटो : amarujala

    एक वक्त में टेलीफोन बाजार में एकछत्र राज करने वाली कंपनी बीटल (Beetel) फिर से बाजार मे वापसी को तैयार है। बीटेल ने वोकल फॉर लोकल पहल के तहत अपने नये स्मार्ट एसेसरीज ब्रांड फ्लिक्स (Flix) को लॉन्च करने घोषणा की है जो एक मेक इन इंडिया उपक्रम है।

    फ्लिक्स की एंट्री अगले महीने भारतीय स्मार्ट एसेसरीज बाजार में होगी। फ्लिक्स ब्रांड के तहत कंपनी ईयरफोन्स, ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (टीडब्ल्यूएस), पावर बैंक्स, तार वाले/ बेतार चार्जर्स जैसे प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। इन प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग सितंबर के पहले सप्ताह में होगी।

    नए ब्रांड को लेकर बीटल के प्रोडक्ट हेड सचिन कपूर ने कहा, 'भारत में काम करने के दशकों पुराने अनुभव में हम स्मार्ट एसेसरीज स्पेस में ऐसे उत्पादों का अभाव देखते हैं, जो भारत के लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति करते हों। इस अभाव को दूर करते हुए हम भरोसेमंद और प्रसिद्ध ग्रुप बीटल के एक मेक इन इंडिया ब्राण्ड फ्लिक्स को प्रस्तुत कर रोमांचित हैं।'

    बीटले के नए ब्रांड का लक्ष्य 2021 तक 15,000 करोड़ रुपये के संगठित रिटेल बाजार की कम से कम 2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करना है। कंपनी का दावा है उसे अपने प्रोडक्ट को लेकर काफी भरोसा है और इसी के बदौलत कंपनी अपने लक्ष्य को पूरा करने में कामयाब रहेगी।

    और पढ़ें...