डुअल रियर कैमरा और शानदार प्रोसेसर वाले इस फोन की सेल आज

आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की आज एक बार फिर से फ्लैश सेल है। फोन को आज यानि 12 जुलाई को फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा, हालांकि इस सेल में भी आपको 3 जीबी और 4 जीबी रैम वाला वेरियंट ही मिलेगा। बता दें कि अभी हाल ही में आसुस ने कहा था कि इस फोन के 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को जल्द ही बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी जानकारी आसुस ने अपने नए फ्लैगशिप आसुस जेनफोन 5जेड की लॉन्चिंग में दी। आसुस के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये होगी।
आसुस जेनफोन मैक्स प्रो एम1 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 5.99 इंच की फुल एचडी + डिस्प्ले, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 GPU है। फोन में रियर पर डुअल कैमरा (13+5 मेगापिक्सल) है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी।
यह फोन 3 जीबी रैम, 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम तथा 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 10 वॉट का चार्जर मिलेगा।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS/ A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक है। Asus Zenfone Max Pro M1 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है।