Apple Watch Series 7 हुई लॉन्च, जानें इसमें क्या है खास
Apple Watch Series 7 के जीपीएस मॉडल की कीमत 399 डॉलर यानी करीब 29,400 रुपये है, हालांकि यह अमेरिकी बाजार की कीमत है। भारतीय कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

विस्तार
एपल की नई स्मार्टवॉच Apple Watch Series 7 लॉन्च हो गई है। इस वॉच को नए आईपैड और आईफोन 13 सीरीज के साथ पेश किया गया है। एपल ने पहली बार 2015 में पहली स्मार्टवॉच लॉन्च की थी। Apple Watch Series 7 को पहले के मुकाबले कई सारे बदलाव के साथ पेश किया गया है। नई वॉच का बॉर्डर 1.7mm पतला है, ऐसे में आपको ज्यादा डिस्प्ले एरिया मिलेगा। सीरीज 6 के मुकाबले सीरीज 7 वॉच में 20 फीसदी अधिक स्क्रीन मिलेगी।
Apple Watch Series 7 की कीमत
Apple Watch Series 7 के जीपीएस मॉडल की कीमत 399 डॉलर यानी करीब 29,400 रुपये है, हालांकि यह अमेरिकी बाजार की कीमत है। भारतीय कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। एपल वॉच सीरीज को पांच नए एल्यूमीनियम केस में खरीदा जा सकेगा जिनमें मिडनाइट, स्टारलाइट, ग्रीन, न्यू ब्लू और प्रोडक्ट रेड शामिल हैं। बता दें कि Apple Watch Series 6 को भारत में पिछले साल 40,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
Apple Watch Series 7 की स्पेसिफिकेशन
Apple Watch Series 7 को 41mm और 45mm केस वेरियंट में पेश किया गया है। वॉच में अलवेज ऑन रेटिना डिस्प्ले है। इसके अलावा इसमें वॉच 6 के मुकाबले 70 फीसदी अधिक ब्राइटनेस मिलेगी। नई वॉच में फिटनेस और हेल्थ को लेकर कई सारे खास फीचर्स दिए गए हैं। इस वॉच में भी ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) ट्रैकिंग फीचर है। इसके अलावा इसमें ईसीजी का भी सपोर्ट है।
कंपनी का दावा है Apple Watch Series 7 उसकी अब तक की सबसे बेहतरीन वॉच है। इसे IP6X रेटिंग मिली है। इस वॉच की बिल्ड क्वॉलिटी को लेकर एपल का कहना है कि इसे लेकर आप कहीं भी जा सकते हैं, कोई दिक्कत नहीं होगी। इसकी बैटरी को लेकर पूरे दिन (18 घंटे) का दावा किया गया है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है। इसका एक NIKE एडिशन भी पेश किया है।
- Crossbeats EPIC ईयरबड्स भारत में लॉन्च, छह माइक्रोफोन से है लैस
- फायदे की बात: iPhone 13 के आते ही सस्ते हुए आईफोन 12 के मॉडल, कीमत में 14000 रुपये तक की कटौती
- iPhone 13 Series: 1TB स्टोरेज के साथ पहली बार लॉन्च हुआ आईफोन, जानें भारतीय कीमत और फीचर्स
- एपल के नए आईफोन-आईपैड और वॉच लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स