Apple वॉच सीरीज 3 में मिलेगी 4G LTE कनेक्टिविटी, जानें कीमत

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 13 Sep 2017 05:18 PM IST
Apple Watch Series 3 launched with LTE Support
Apple watch

    एप्पल ने आईफोन की दसवीं सालगिरह के मौके पर स्टीव जॉब्स थियेटर में आयोजित एक इवेंट में एप्पल वॉच सीरीज 3 को लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी ने तीन नए आईफोन आईफोन 8, आईफोन 8 प्लस और आईफोन X पेश किए। इस नए वॉच की खासियत की बात करें तो इसमें कनेक्टिविटी के लिए एलटीई सपोर्ट दिया गया है।

    ये भी पढ़ेंः ये हैं जियो फोन के सभी फीचर्स, इसमें है 2000mAh की बैटरी

    वॉच की लॉन्चिंक के मौके पर कंपनी के सीईओ टिम कुक ने वॉच के जरिए कॉलिंग का डेमो दिखाया। इस दौरान उन्होंने एप्पल वॉच दुनिया की नंबर 1 वॉच है। एप्पल वॉच ने रोलेक्स, फॉसिल और ओमेगा की घड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

    एप्पल वॉच सीरीज 3 की कीमत और खासियत

    APPLE Watch
    APPLE Watch

    इसकी सबसे खास फीचर सेलुलर कनेक्टिविटी है यानी आईफोन साथ में ना होने पर भी आप कॉलिंग कर सकेंगे और लाइव म्यूजिक सुन सकेंगे। इसके लिए वॉच में एंटीना और एक इलेक्ट्रॉनिक सिम (ईसिम) है। साथ ही इसमें सीरी का सपोर्ट दिया गया है।

    कीमत की बात करें इसकी अमेरिका में शुरुआती कीमत $249 यानी करीब 15,934 रुपये है। इसके लिए 15 सितंबर से प्री-बुकिंग शुरू होगी और 22 सितंबर से बिक्री शुरू हो जाएगी। वहीं भारत में वॉच सीरीज 3 को फिलहाल लॉन्च किए जाने की खबर नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें