लेटेस्ट iPhone SE 2 के लॉन्च होते ही आईफोन 8 हुआ बंद

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 17 Apr 2020 09:39 AM IST
apple stop selling iphone 8 after launching iphone se 2 know about it
iPhone 8

    अमेरिका की टेक कंपनी एपल (Apple) ने अपना बहुचर्चित आईफोन एसई 2 ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही पुराने आईफोन 8 को बंद कर दिया है। अब ग्राहक आईफोन 8 और 8 प्लस कंपनी की आधिकारिक साइट से नहीं खरीद पाएंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने आईफोन 8 सीरीज को 2017 में लॉन्च किया था।

    MacRumours की रिपोर्ट के मुताबिक, अब ग्राहक आईफोन 8 और 8 प्लस को कंपनी की आधिकारिक साइट से नहीं खरीद सकेंगे। बल्कि इन दोनों स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।

    एपल ने अपने इस नए iPhone SE 2 में 4.7 इंच की रेटिना एचडी डिस्प्ले दी है जिसके साथ एचडीआर 10 प्लेबैक और डॉल्बी विजन का सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें टच आईडी दी गई है। iPhone SE 2 में A13 बायोनिक प्रोसेसर है। इसमें सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि 12 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर F/1.8 है। कैमरे से आप 4के वीडियोग्राफी भी कर सकते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ एचडीआर और पोट्रेट जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन वाटर और डस्टप्रूफ है। इसके लिए नए आईफोन को आईपी 67 की रेटिंग मिली है।iPhone SE 2 ब्लैक, व्हाइट और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि आईफोन एसई 2 में दमदार बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें