मेड इन इंडिया iPhone की बिक्री शुरू, जानें कीमत

ऐप्पल ने मेड इन इंडिया आईफोन की बिक्री भारत में शुरू कर दी है। कंपनी ट्रायल के तौर पर भारत में बने आईफोन SE की बिक्री कुछ चुनिंदा स्टोर के जरिए कर रही है। यह बिक्री लिमिटेड स्टॉक तक ही होगी। बता दें कि पिछले सप्ताह ही कंपनी ने कहा था कि इसी महीने भारत में आईफोन की असेंबलिंग शुरू हो जाएगी और बिक्री भी स्टार्ट हो जाएगी।
मेड इन इंडिया आईफोन एसई की कीमत

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन एसई के 32 जीबी वेरियंटी की बिक्री हो रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बिक रहे आईफोन एसई के बॉक्स पर ‘Designed by Apple California, Assembled in India’ लिखा हुआ है।
बॉक्स पर यह भी लिखा है फोन अप्रैल 2017 में बंगलुरू में असेंबल हुआ है।वहीं फोन की कीमत बॉक्स पर सभी कर सहित 27,200 रुपये है। हालांकि ऐप्पल ने इस संबंध में अभी तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।