सिर्फ 32,195 रुपये का है iPhone XS Max और मिल रहा है 1.45 लाख रुपये में

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 27 Sep 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
Apple spends just Rs 32,195 on iPhone XS Max 256GB Variant and selling at Rs 1.45 lakh
iPhone XS, iphone xs max, iPhone XR

    एप्पल ने हाल ही में तीन नए आईफोन लांच किए हैं जिनकी अधिकतम कीमत 1,44,990 रुपये है, लेकिन असली कीमत जानकर आप भी चौंक जाएंगे। जाने-माने एनालिस्ट Ming Chi-Kuo ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि iPhone XS Max को 3-4 गुनी ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है।

    रिपोर्ट के मुताबिक iPhone XS Max के 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत सिर्फ 32,195 रुपये है, जबकि इस वेरियंट को 1,44,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इसका दावा टेकइनसाइट की रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नए आईफोन का सबसे महंगा पार्ट यानि 6.5 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले है जिसे सैमसंग एप्पल को देता है। इस ओएलईडी डिस्प्ले की कीमत सिर्फ 80.50 डॉलर यानि करीब 5,853 रुपये है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा आईफोन के बायोनिक चिप इ12 की कीमत $72 यानि करीब 5,235 रुपये, फ्लैश स्टोरेज की कीमत $65 यानि करीब 4,725 रुपये और सर्जिकल स्टील फ्रेम की कीमत $58 यानि करीब 4,216 रुपये है। इस तरह iPhone XS Max के बिल ऑफ मैटेरियल (BOM) कीमत $443 यानि करीब 32,195 रुपये है, हालांकि यह सिर्फ फोन के पार्ट्स की कीमतें हैं। इशके अलावा कंपनी मार्केटिंग और प्रमोशन पर भी पैसे खर्च करती है।inRead

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बचा दें कि iPhone XS Max और iPhone XS की बिक्री भारत में 28 सितंबर से शुरू हो रही है। आईफोन XS की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये और iPhone XS Max की शुरुआती कीमत 1,09,900 रुपये है। वहीं सबसे सस्ते iPhone XR की शुरुआती कीमत 76,900 रुपये है और इसकी बिक्री अगले महीने से शुरू होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें