Apple ने अपने तीन नए आईफोन का प्रोडक्शन किया कम, नहीं हो रही iPhone की बिक्री

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 20 Nov 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Apple slashed iPhone XS, iPhone XS Max and iPhone XR Production: Report
iPhone XS, iPhone XS Max

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी ऐप्पल ने हालिया लांच हुए तीन नए आईफोन iPhone XS, XS Max और XR का प्रोडक्शन कम कर दिया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक बाजार में इन नए आईफोन की कम मांग के कारण कंपनी ने उत्पादन में कमी करने का फैसला लिया है।

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कि iPhone XS, XS Max और XR का बाजार में मांग उम्मीद से कम है। रिपोर्ट की मानें तो नए आईफोन के प्रोडक्शन में कमी सप्लायर और फोन के असेंबल करने वालों के इस्तीफे के कारण किया गया है। इस साल की तिमाही में ही कम बिक्री के कारण ऐप्पल के सीएफओ लुका मेस्ट्ररी ने चेतावनी दी थी कि कंपनी को बाजार की मांग और खपत को लेकर सोचने की जरूरत होगी। तिमाही में हुए नुकसान के कारण कंपनी के निवेशकों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए थे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy A9 (2018) आज होगा भारत में लांच, इसमें हैं 4 रियर कैमरे

    कंपनी के सीईओ टीम कुक ने भी हाल ही में कहा था कि ऐप्पल भारत, तुर्की, ब्राजील और रूस जैसे देशों को लेकर काफी दबाव में है। इन देशों में ऐप्पल के महंगे प्रोडक्ट्स की बिक्री में कमी आई है। बता दें कि भारत में ऐप्पल के सबसे सस्ते नए iPhone XR की शुरुआती कीमत 76,900 रुपये, iPhone XS की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये और आईफोन XS मैक्स की कीमत 1,09,900 रुपये है। इन तीनों नए आईफोन की बिक्री भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैसा है आईवूमी का पहला नॉच डिस्प्ले वाला फोन ivoomi Z1, देखें अनबॉक्सिंग

    सबसे सस्ते नए iPhone XR स्पेसिफिकेशन

    इसमें भी डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय मिलेगा और आउट ऑफ बॉक्स आईओएस 12 मिलेगा। इस फोन में 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 828x1792 पिक्सल है। डिस्प्ले में नॉच मिलेगा। हालांकि इस फोन में 3डी टच की जगह हैप्टिक टच दिया गया है। इस फोन की बॉडी 7000 सीरीज एरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम से बनी है और इसे वाटर व डस्टप्रूफ के लिए आईपी67 रेटिंग मिली है।

    कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.8 है। रियर कैमरे के साथ क्वॉड-एलईडी ट्रू टोन फ्लैश और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलता है। वहीं फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.2 अपर्चर है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा जिसमें एक सिम ई-सिम होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें