मेड इन इंडिया iPhone की बिक्री शुरू, जानें कीमत

भारत में आईफोन लवर्स के लिए बड़ी खबर है। मेड इन इंडिया आईफोन की बिक्री देश में शुरू हो गई है। मेड इन इंडिया आ ईफोन एसई की बिक्री बंगलूरू में चुनिंदा स्टोर से हो रही है। 1 जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद फोन की बिक्री देश के दूसरे हिस्सों में शुरू हो सकती है। बिक रहे आईफोन एसई के बॉक्स पर ‘Designed by Apple California, Assembled in India’ लिखा हुआ है।
मेड इन इंडिया आईफोन की कीमत

गैजेट्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक मेड इन इंडिया के तहत बने आईफोन एसई के 32 जीबी वेरियंट की कीमत 27,200 रुपये और 128 जीबी वेरियंट की कीमत 37,200 रुपये है। बता दें कि ताईवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर कंपनी विस्ट्रॉन का भारत में आईफोन एसेंबल करने के लिए एप्पल से करार हुआ है।
कंपनी का टारगेट कर्नाटक प्लांट से हर साल 3-4 लाख आईफोन तैयार करने का है। गौरतलब है कि भारत दुनिया का तीसरा देश है जहां आईफोन एसेंबल होते हैं। हालांकि इस संबंध में एप्पल ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है।