एप्पल 12 सितंबर को लांच कर सकता है 3 नए आईफोन, 50 हजार रुपये से कम होगी कीमत

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 23 Aug 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
Apple may to to Launch 3 New iPhones on September 12, Starting Price will below 50,000
iPhone X

    एप्पल के नए आईफोन को लेकर हर रोज खबरें लीक हो रही हैं। किसी रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कंपनी नए आईफोन को डुअल सिम सपोर्ट के साथ बाजार में उतारेगी तो किसी रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि नए आईफोन में से एक आईफोन ऐसा भी होगा जिसकी कीमत कम होगी। वहीं अब खबर है कि 12 सितंबर को एप्पल 3 नए आईफोन को लांच करेगा।

    लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कंपनी हर साल सितंबर में ही आईफोन लांच करती है। ऐसे में 12 सितंबर को एप्पल तीन नए आईफोन iPhone 9, iPhone 11 और iPhone 11 Plus पेश कर सकती है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इनमें से आईफोन 9 की कीमत कम होगी। साथ ही इसमें आईफोन X की तरह 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी और फेस आईडी मिलेगी।

    विज्ञापन

    इसके अलावा iPhone 11 और आईफोन 11 प्लस को आईफोन X2 और आईफोन X प्लस के नाम से पेश किया जा सकता है। इन दोनों फोन में क्रमशः 5.8 इंच और 6.5 इंच की OLED डिस्प्ले मिलेंगी। इसके अलावा इन नए आईफोन में 7nm का A11 प्रोसेसर और यूएसबी टाइप-सी चार्जर मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले वाले आईफोन 9 की कीमत $699 यानि 48,968 रुपये के करीब होगी। वहीं आईफोन X(2018) और आईफोन X प्लस की शुरुआती कीमत $899 यानि 62,988 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें