iPhone XR review: बेहतरीन डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरे का कॉम्बिनेशन

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Mon, 04 Feb 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
apple iphone xr review price specification, in india
Apple iPhone XR Review in Hindi

    Apple के तीनों नए आईफोन की बिक्री भारत में हो रही है। साल 2018 में अपने आईफोन की लांचिंग के साथ ऐप्पल ने सबसे बड़ा फैसला डुअल सिम सपोर्ट का लिया और अपने तीनों आईफोन iPhone XS, XS Max और XR को ई-सीम सपोर्ट के साथ लांच किया। इन तीनों आईफोन में सबसे सस्ता आईफोन iPhone XR है। भारत में iPhone XR की शुरुआती कीमत 76,900 रुपये है और इस फोन को ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। iPhone XR हमें रिव्यू के लिए मिला था जिसे हमने 1 महीने तक इस्तेमाल किया तो आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है ऐप्पल का iPhone XR।

    iPhone XR review: बेहतरीन डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरे का कॉम्बिनेशन

    ऐप्पल iPhone XR की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में 6.1 इंच की लिक्वीड रेटिना एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1792x828 पिक्सल है। यह फोन 6 कलर वेरियंट में उपलब्ध है जिनमें व्हाइट, ब्लैक, ब्लू, येल्लो, कोरल और रेड कलर वेरियंट शामिल हैं। इनमें से हमें रिव्यू के लिए येल्लो कलर वेरियंट मिला था। फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऐप्पल का लेटेस्ट प्रोसेसर A12 बायोनिक है। फोन की बॉडी एरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम और ग्लास की है। आईफोन XR के बैक पैनल पर ग्लास दिया गया है जो कि वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि किनारे को एल्यूमिनियम से तैयार किया गया है। फोन में आईओएस 12 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है, हालांकि लांचिंग के बाद आईओएस 12 के कई अपडेट भी जारी हुए हैं। इस फोन को IP67 की रेंटिंग दी गई है यानि यह फोन 1 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। साथ ही चाय या पानी के छींटे से फोन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह फोन 64GB, 128GB, 256GB स्टोरेज वेरियंट में उपलब्ध है। iPhone XR के 64GB वेरियंट की कीमत 76,900 रुपये, 128GB वेरियंट की कीमत 81,900 रुपये और 512GB वेरियंट की कीमत 91,900 रुपये है।

    विज्ञापन
    iPhone XR review: बेहतरीन डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरे का कॉम्बिनेशन

    कनेक्टिविटी

    कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में लाइटेनिंग कनेक्टर मिलता है और इसी की मदद से आपको हेडफोन का भी इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि अन्य नए आईफोन की तरह इसमें भी हेडफोन जैक अलग से नहीं दिया गया है और कंपनी ने इसके साथ वायर वाला ईयरफोन दिया है। फोन में 4जी वीओएलटीई और ई-सिम का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको ब्लूटूथ 5.0 मिलता है, वहीं इसमें वाई-फाई 802.11 दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    iPhone XR review: बेहतरीन डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरे का कॉम्बिनेशन

    iPhone XR की डिजाइन

    फोन की डिजाइन की बात करें तो यह फोन हाथ में लेने पर बड़ा तो नहीं लगता है लेकिन इसका वजन थोड़ा ज्यादा जरूर है, हालांकि फोन पतला है। इस फोन का वजन 194 ग्राम है जिसके कारण फोन थोड़ा भारी लगता है। वहीं यदि आप थोड़ा हेवी कवर का इस्तेमाल करते हैं तो फोन का वजन 2.30 ग्राम तक पहुंच जाता है। रियर कैमरा एक उभार के साथ दिया गया है, ऐसे में आपको मोटे कवर या मोबाइल स्टैंड की जरूरत पड़ सकती है, क्योंकि फोन कैमरे के लेंस के टूटने और उस पर खरोंच आने का डर बना रहता है। कैमरे के ठीक नीचे फ्लैश लाइट दी गई है और फ्लैश लाइट व रियर कैमरे के ठीक बीच में आपको एक माइक्रोफोन भी मिलता है जो कि वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान ऑडियो के लिए आपकी मदद करेगा।

    iPhone XR review: बेहतरीन डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरे का कॉम्बिनेशन

    फोन का बैक पैनल ग्लास का है ऐसे में उस पर उंगलियों के निशान बहुत ही जल्दी पड़ जाते हैं। इसके अलावा बिना कवर iPhone XR हाथ फिसलता भी है। फोन के बायीं ओर फोन को साइलेंट या रिंग मोड पर करने के लिए अलग से एक बटन दिया गया है, वहीं वॉल्यूम अप और डाउन बटन भी बायीं ओर ही हैं। पावर ऑफ/ऑन बटन दाहिनी ओर है और इसी बटन में वर्चुअल असिस्टेंट सिरी का सपोर्ट दिया गया है। पावर बटन को थोड़ी देर दबाकर आप सिरी को एक्टिवेट कर सकते हैं।

    iPhone XR review: बेहतरीन डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरे का कॉम्बिनेशन

    फोन में सिम कार्ड स्लॉट बायीं ओर नीचे की ओर दिया है जिसमें आप एक नैनो सिम कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं, वहीं यदि आप डुअल सिम के तौर पर ई-सिम इस्तेमाल करना चाहते हैं तो अपने सर्विस प्रोवाइडर की मदद से ई-सिम भी एक्टिवेट कर सकते हैं। बता दें कि भारत में फिलहाल जियो और एयरटेल ही ई-सिम दे रही हैं। iPhone XR के ठीक नीचे दाहिनी ओर चार्जिंग पोर्ट और उसके दाहिनी ओर स्पीकर ग्रिल है और बायीं ओर माइक्रोफोन है। इसके अलावा एक स्पीकर और माइक्रोफोन फोन की डिस्प्ले के नॉच में कैमरे के बगल में मिलता है। फोन में टच आईडी नहीं मिलती है। ऐसे में आप स्क्रीन पर टैप करके या पावर बटन को दबाकर फेस आईडी की मदद से फोन को अनलॉक कर सकते हैं।

    iPhone XR review: बेहतरीन डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरे का कॉम्बिनेशन

    आईफोन XR की डिस्प्ले

    आईफोन XR में 6.1 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1792×828 पिक्सल है। डिस्प्ले पर टैप करके आप स्क्रीन को ऑन कर सकते हैं। साथ ही नोटिफिकेशन आने पर भी स्क्रीन ऑन होता है। फोन की डिस्प्ले शानदार है। डिस्प्ले पर यदि आप टेंपर्ड ग्लास नहीं लगाते हैं तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डिस्प्ले पर इतनी आसानी से खरोंच आने वाली नहीं है, हालांकि आप यूट्यूब पर 4के वीडियो नहीं देख सकते हैं। आईफोन xr 1080 पिक्सल तक ही सपोर्ट करता है। इसके अलावा तेज धूप में भी डिस्प्ले को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी और डिस्प्ले की लाइट आंखों में चुभती नहीं है। ऑटो ब्राइटनेस बढ़िया काम करता है। रिव्यू के दौरान वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव शानदार रहा। डिस्प्ले का व्यूइंग एंगल बढ़िया है। ऐसे में यदि आप दो-तीन लोग फोन पर कोई वीडियो देखते हैं तो कलर या वीडियो को लेकर कोई परेशानी नहीं होने वाली है। डिस्प्ले में रंगों को मिश्रण शानदार है।

    iPhone XR review: बेहतरीन डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरे का कॉम्बिनेशन

    iPhone XR का कैमरा (सैंपल फोटो के लिए यहां क्लिक करें)

    इस आईफोन के कैमरे की बात करें तो इसमें सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा सेटअप है। फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.8 है। रियर कैमरे के साथ आपको 5x जूम मिलता है। इस फोन में फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर ƒ/2.2 है। कैमरे के साथ आपको पोट्रेट समेत कई सारे इफेक्ट मिलते हैं। साथ ही आप पोट्रेट में फोकस अपने हिसाब से दाहिनी ओर ऊपर की ओर दिए गए f बटन पर क्लिक कर सेट कर सकते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो पोट्रेट मोड का पूरा कंट्रोल आपके हाथ में है, हालांकि कैमरे में सेटिंग करने के लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाना होगा। वैसे कायदे से कैमरे की सेटिंग कैमरा ओपन करने पर ही मिलना चाहिए। इसके अलावा आपको कैमरे में प्रो या मैनुअल मोड नहीं मिलता है। वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए आपको 720p HD at 30 fps, 1080p HD at 30 fps, 1080p HD at 60 fps, 4K at 24 fps, 4K at 30 fps, 4K at 60 fps के विकल्प मिलता है। वहीं स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी आपको 1080p HD at 120 fps और 1080p HD at 240 fps का विकल्प मिलता है।

    iPhone XR review: बेहतरीन डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरे का कॉम्बिनेशन

    iPhone XR का कैमरा परफॉर्मेंस

    फोन में 12 मेगापिक्सल का एफ 1.8 अपर्चर वाला रियर कैमरा है जिसकी मदद से आप 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। रियर कैमरे के साथ टाइम-लैप्स, स्लो-मोशन, वीडियो, फोटो, पोट्रेट, स्क्वायर और पैनोरमा जैसे मोड मिलते हैं। इसके अलावा आपको रियर कैमरे में टाइमर, लाइव फोटो जैसे भी फीचर्स मिलते हैं। रियर कैमरे के साथ पोट्रेट मोड में भी तीन मोड, नैचुरल लाइट, स्टूडियो लाइट और कोन्टर (CONTOUR) लाइट जैसे मोड मिलते हैं। वहीं फ्रंट कैमरे के पोट्रेट मोड में आपको चार मोड मिलते हैं जिनमें नैचुरल लाइट, स्टूडियो लाइट और कोन्टर, स्टेज लाइट, स्टेज लाइट मोनो जैसे मोड शामिल हैं। इनमें से स्टेज लाइट मोड में कैमरा सिर्फ आपके फेस को फोकस करता है और बाकि एरिया को ब्लैक कर देता है, वहीं स्टेज लाइट मोनो में भी ऐसी ही फोटो आती है लेकिन वह ब्लैक एंड व्हाइट होती है। वैसे हमें ये दोनों मोड कुछ खास पसंद नहीं आए, क्योंकि इन दोनों मोड में दौरान सब्जेक्ट के कुछ हिस्से गायब हो जाते हैं।

    iPhone XR review: बेहतरीन डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरे का कॉम्बिनेशन

    उदाहरण के तौर पर सेल्फी के दौरान कान नजर नहीं आता है। कैमरा कान को भी ब्लैक कर देता है। कमरे के अंदर की रौशनी में रियर व फ्रंट दोनों कैमरे से अच्छी फोटो क्लिक होती है, वहीं दिन की रौशनी या पर्याप्त रौशनी में शानदार फोटो आप क्लिक कर सकते हैं। दोनों कैमरे का पोट्रेट मोड काबिल-ए-तारीफ है, क्योंकि रिव्यू के दौरान एक पतले तार को भी हम पोट्रेट मोड में फोकस करने में कामयाब हुए। कैमरे का स्लो-मोशन बढ़िया है और स्लो-मोशन में भी वीडियो की क्वालिटी शानदार है। कम रौशनी में रियर कैमरे ने हमें कई बार निराश किया, क्यों इस दौरान हमें फोटो में लाइट की कमी महसूस हुई। कैमरे की स्पीड भी बेहतरीन है। कैमरे की एक खास बात यह है कि फोटो के साथ आपको बनावटीपन नजर नहीं आएगा। फोटो जो भी होगी नैचुरल होगी, हालांकि नैचुरल फोटो की चक्कर में कई बार बहुत ही कम रौशनी के साथ फोटो क्लिक होती है। दूसरे शब्दों में कहें तो कम रौशनी में फोटो मन-मुताबिक नहीं आती है। पोट्रेट मोड में अपर्चर का कंट्रोल आपके हाथ में होता है जिसे आप अपने मन-मुताबिक फिक्स कर सकते हैं। हालांकि पोट्रेट मोड के साथ एक समस्या यह है कि यह सिर्फ इंसानों को ही पहचानता है। कैमरे के साथ क्यूआर कोड स्कैन का मोड मिलता है।

    iPhone XR review: बेहतरीन डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरे का कॉम्बिनेशन

    बैटरी परफॉर्मेंस

    फोन की बैटरी के परफॉर्मेंस की बात करें तो वैसे तो ऐप्पल बैटरी की क्षमता यानि एमएएच की जानकारी नहीं देता है लेकिन बेचमार्क के मुताबित इसमें 2942mAh एमएएच की बैटरी है। फोन की बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है लेकिन कंपनी ने फोन के साथ फास्ट चार्जर नहीं दिया है। ऐसे में बैटरी को फुल चार्ज करने में 3 घंटे का वक्त लगता है, हालांकि यदि आप 30 मिनट भी बैटरी को चार्ज कर लेते हैं तो आपको 5-6 घंटे तक का बैकअप मिल जाएगा।

    यदि इस दौरान आप वीडियो देखते हैं या गेम खेलते हैं तो बैटरी जल्दी खत्म हो जाएगी लेकिन यदि आप फोन का इंटरनेट ऑन रखते हैं और बातचीत करते हैं तो आपको बढ़िया बैकअप मिलेगा। बता दें कि यह फोन वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है लेकिन इसके लिए आपको अलग से वायरलेस चार्जर को खरीदना होगा। इस फोन की बैटरी एक बार की फुल चार्जिंग (3 घंटे की चार्जिंग) में 24 घंटे तक का बैकअप आराम से देती है, वहीं यदि आप 5 घंटे तक वीडियो देखते तो भी बैटरी पूरे दिन का बैकअप देगी।

    iPhone XR review: बेहतरीन डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरे का कॉम्बिनेशन

    सॉफ्टवेयर और ओवरऑल परफॉर्मेंस

    इस आईफोन के सॉफ्टवेयर के परफॉर्मेंस की बात करें तो परफॉर्मेंस को लेकर कोई शिकायत नहीं है। एक साथ कई सारे टैब खोलने, गेम खेलने, वीडियो देखने पर भी हैंग नहीं होता है और ना ही गर्म होता है। आईओएस 12 इसमें आपकी काफी मदद करता है। पबजी जैसे गेम खेलने पर फोन अपने-आप ग्राफिक्स डिफॉल्ट रूप से एचडी और फ्रेम रेट हाई लेता है जिसे आप अल्ट्रा एचडी और एचडीआर में भी बदल सकते हैं। फोन में आपको 3 जीबी रैम मिलती है हालांकि कम रैम से आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रैम के कारण आपको कोई समस्या नहीं आने वाली है। इसमें 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है। फोन के साथ क्लिप ऐप मिलता है जिसकी मदद से आप शानदार 3डी बैकग्राउंड से वीडियो क्लिप तैयार कर सकते हैं।

    iPhone XR review: बेहतरीन डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरे का कॉम्बिनेशन

    आईओएस 12 के साथ आपको एक खास फीचर है जो सिर्फ आपको आईफोन में भी मिलेगा। इसकी मदद से आपको टाइपिंग के दौरान स्पेसबार को दबाकर कर्सर को अपने हिसाब से मूव कर सकते हैं। फेस आईडी को लेकर कोई परेशानी नहीं होने वाली है। कम रौशनी में भी फेस आईडी बखूबी काम करता है और तेजी से भी काम करता है। कई बार साइड से देखने पर भी फोन अनलॉक हो जाता है। फोन का ऑडियो शानदार है और फिल्म या गेमिंग के दौरान ऑडियो आपको शानदार अनुभव देगा। फोन के साथ बॉक्स में आपको ईयरफोन भी मिलेगा जो कि बेहतरीन है और फोन पर बात करने, कॉल रिसीव करने और म्यूजिक सुनने काफी मदद करेगा। ईयरफोन में आवाज भी साफ-साफ आती है।

    iPhone XR review: बेहतरीन डिस्प्ले के साथ शानदार कैमरे का कॉम्बिनेशन

    फोन के स्पीकर की बात करें तो यदि आप एक सामान्य कमरे में आईफोन XR पर फिल्म देख रहे हैं या म्यूजिक का आनंद ले रहे हैं तो आपको किसी अतिरिक्त स्पीकर की जरूरत नहीं होगी। आपको फोन से ही 3-5 वॉट तक के स्पीकर का अनुभव होगा। फोन में नेटवर्क सिग्नल को लेकर थोड़ी दिक्कत है, क्योंकि एक ही जगह और एक ही नेटवर्क पर एंड्रॉयड फोन में नेटवर्क सिग्नल 5 दिखता है तो वहीं आईफोन xr में सिर्फ 1 सिग्नल आता है। हालांकि बात करने में कोई परेशानी नहीं होती है। कुल मिलाकर यह हैं कि यदि आप किसी ऐसे प्रीमियम स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो आपकी सभी जरूरतों को पूरा कर सके तो आप आराम से आईफोन xr की ओर रुख कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें