कंफर्म: 12 सितंबर को होगा एप्पल का इवेंट, लांच होंगे सस्ते आईफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 31 Aug 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
Apple confirm for September 12 Launch Event, sent Invites, 2018 iPhone Models Expected
Apple Sends Invites

    तमाम लीक्स और अफवाहों के बाद आखिरकार एप्पल ने अपने इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। एप्पल ने 12 सितंबर को एप्पल पार्क के स्टीव जॉब्स थियेटर में होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं।

    आमतौर पर एप्पल के इवेंट के इनवाइट में लांच होने वाले प्रोडक्ट के बारे में जानकारी होती है। इस बार के इनवाइट में एक गोल्ड कलर का एक वृत्ताकार रिंग दिख रहा है। यह लोगो एप्पल के पार्क जैसा ही है। हालांकि एप्पल ने इवेंट कें बारे में कुछ ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

    विज्ञापन

    अभी तक लीक रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल 12 सितंबर को होने वाली इवेंट में तीन नए आईफोन पेश करेगा जिसमें आईफोन X का अपग्रेडेड वर्जन 5.8 इंच की डिस्प्ले के साथ, आईफोन X प्लस 6.5 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले के साथ और तीसरा वर्जन 6.1 इंच की एलसीडी डिस्प्ले के साथ शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इन तीनों मॉडल में आईफोन x की तरह नॉच वाली डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इन तीनों मॉडल्स में फेस आईडी भी मिलेगी। साथ ही ये नए आईफोन कुछ बाजार में डुअल सिम के साथ लांच हो सकते हैं।

    जहां तक कीमत का सवाल है तो मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इन तीनों मॉडल्स में एक की कीमत 50 हजार रुपये से कम होगी। रिपोर्ट की मानें तो 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले वाले आईफोन 9 की कीमत $699 यानि 48,968 रुपये के करीब होगी। वहीं आईफोन X(2018) और आईफोन X प्लस की शुरुआती कीमत $899 यानि 62,988 रुपये होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें