Anker ने भारत में लॉन्च किया 10W का फास्ट वायरलेस चार्जिंग स्टैंड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Jan 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
Anker announces Qi certified 10W Fast Wireless Charging stand in Indian Markets
Anker PowerWave - फोटो : amarujala

    अमेरिकन ब्रांड Anker ने भारतीय वायरलेस चार्जिंग बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाते हुए अपना एक नया वायरलेस चार्जिंग स्टैंड लॉन्च किया है। Anker ने अपने इस चार्जर को PowerWave नाम दिया है। इस वायरलेस चार्जिंग स्टैंड की क्षमता 10वॉट है।

    Anker PowerWave एक Qi सर्टिफाइड चार्जर है। ऐसे में आप कोई भी वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाली डिवाइस को इससे चार्ज कर सकते हैं। Anker PowerWave की कीमत 1,999 रुपये है और इसकी बिक्री ऑफलाइन प्लेटफॉर्म के अलावा अमेजन इंडिया से भी हो रही है।

    विज्ञापन

    नई लॉन्चिंग को लेकर कंपनी का कहना है कि वर्क फ्रॉम होम के दौरान अधिकतर लोग वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। ऐसे में वायरलेस चार्जिंग का स्टैंड उनके लिए काफी काम का साबित होगा। Anker PowerWave महज 5mm पतला है। ऐसे में इसे कहीं रखने में भी परेशानी नहीं होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    PowerWave को लेकर कंपनी का कहना है कि इसे खासतौर पर सैमसंग की नई डिवाइस (गैलेक्सी एस21 सीरीज) के लिए डिजाइन किया गया है। दावा है कि इस 10W वाले चार्जर से सैमसंग के फोन को महज 30 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। सेफ्टी को लेकर कंपनी का कहना है फुल चार्ज होने के बाद भी यह चार्जिंग स्टैंड फोन को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। Anker PowerWave को ब्लैक कलर वेरियंट में 18 महीने की वारंटी के साथ खरीदा जा सकता है।

    बता दें कि पिछले साल नवंबर में कंपनी ने भारतीय बाजार में फोर इन वन यूएसबी-सी हब को लॉन्च किया है। यूएसबी-सी हब यूएसबी 2.0 की तुलना में गैजेट्स को 10 गुना तेजी से चार्ज करता है। इससे डाटा बहुत तेजी से सिंक होता है। इस हब की कीमत 3,299 रुपये है। यह अमेजन और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है।

    एंकर का 4 इन 1 हब अपने कनेक्टिविटी स्टेशन से एक साथ कई डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। मेकबुक प्रो, आईमैक प्रो और गूगल क्रोम बुक पिक्सल के लिए डिजाइन किया गया यह हब कनेक्टिवटी के विस्तार का एक विकल्प हो सकता है। इसकी पावर डिलीवरी 60 वॉट है जिसके जरिए आप यूएसबी-सी और यूसीबी-ए कनेक्टिविटी वाली डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें