Ambrane ने भारत में लॉन्च किया नया ईयरबड्स, गूगल असिस्टेंट के साथ मिलेगी एपल सिरी का भी सपोर्ट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 13 Feb 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Ambrane launches Vibe Beats TWS Earbuds in India with Google and Siri assistant support, at Rs 2999
Ambrane Vibe Beats TWS Earbuds - फोटो : amar ujala

    मोबाइल एक्ससेरीज ब्रांड एम्ब्रेन ने भारत में अपना एक नया ईयरबड्स बाइब बीट्स लॉन्च किया है। इस ईयरबड्स में गूगल असिस्टेंट और एपल सिरी का भी सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (एएनसी) और एप्ट एक्स ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है।

    कंपनी का दावा है कि इस TWS ईयरबड्स एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए खासतौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि लंबे समय तक म्यूजिक सुनने में भी कोई परेशानी नहीं होगी। इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है जिसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Tata Sky ने अपने सेटटॉप बॉक्स में दिया रिकॉर्डिंग का फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

    इस ईयरबड्स में डुअल माइक्रोफोन है जो फोन पर बात करने में आपकी मदद करेगा और आवाज स्पष्ट सुनाई देगी। बाइब बीट्स ईयरबड्स में क्वॉलकॉम की cVc 8.0 नॉयज कैसिलेशन तकनीक है जो कि आसपास की आवाज को ब्लॉक करती है ताकि कॉलिंग के दौरान आपको दिक्कत ना हो।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy Buds+ से उठा पर्दा, मिलेगा 3 मिनट की चार्जिंग में 60 मिनट का बैकअप

    एम्ब्रेन के इस TWS ईयरबड्स में टच सेंसर भी दिया गया है जिसकी मदद से आप म्यूजिक प्ले-पॉज और कॉल रिसीव कर सकते हैं। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी ने 5 घंटे के बैकअप का दावा किया है। इसके अलावा इस बड्स को आईपीX4 की रेटिंग मिली है ऐसे में इस पर पसीने का कोई असर नहीं होगा। इसकी कीमत 2,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें