Amazon Sale: 40 हजार रुपये से भी कम में मिलेगा iPhone 12, जानें पूरा ऑफर
Amazon Great Indian Festival सेल का टीजर जारी हुआ है जिससे iPhone 12 पर मिलने वाले ऑफर की जानकारी मिली है। टीजर में देखा जा सकता है कि iPhone 12 को 3X,XXX के साथ लिस्ट किया गया है।

विस्तार
फ्लिपकार्ट की सेल के ऑफर के बाद अब अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के ऑफर की जानकारी मिली है। अमेजन की इस सेल में iPhone 12 अब तक की सबसे कीमत में मिलने वाला है। फिलहाल एपल की साइट पर iPhone 12 की कीमत 59,900 रुपये है, जबकि अमेजन पर इसे 57,900 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में iPhone 12, 40,000 रुपये से भी कम में मिलने वाला है।
Amazon Great Indian Festival सेल का टीजर जारी हुआ है जिससे iPhone 12 पर मिलने वाले ऑफर की जानकारी मिली है। टीजर में देखा जा सकता है कि iPhone 12 को 3X,XXX के साथ लिस्ट किया गया है। ऐसे में उम्मीद यही है कि आईफोन 12, 40 हजार रुपये से कम कीमत में ही मिलेगा, हालांकि यह आईफोन 12 के बेस वेरियंट यानी 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत होगी।
iPhone 12 की स्पेसिफिकेशन
आपको याद दिला दें कि iPhone 12 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। इसके अलावा इस आईफोन में Apple A14 बायोनिक चिपसेट और 4 जीबी रैम के साथ आउट ऑफ बॉक्स iOS 14 है। iPhone 12 में डुअल रियर कैमरा है जिनमें दोनों लेंस 12 मेगापिक्सल के हैं।
कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलता है। iPhone 12 में फ्रंट में भी 12 मेगापिक्सल का ही कैमरा है। iPhone 12 में 5जी का भी सपोर्ट दिया गया है। iPhone 12 को 2020 में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फोन में MagSafe वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।