Apple Days Sale: आईफोन 12 पर मिल रही 9000 रुपये की छूट, जानें सारे ऑफर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Jul 2021 01:13 PM IST
सार

एपल वॉच सीरीज 3 को 22,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सेल में यदि HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको अतिरिक्त 6,000 रुपये की छूट मिल जाएगी। सेल में आईफोन 11 प्रो 64 जीबी सिल्वर मॉडल 89,899 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
apple days sale iphone 12 and iphone 11 buy big discount offers in amazon
ऐप्पल डेज़ सेल 2021: iPhone 12 - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    अमेजन इंडिया पर एपल डेज (Apple Days) सेल की शुरुआत हो गई है। एपल डेज सेल में एपल के तमाम प्रोडक्ट पर भारी छूट मिल रही है। सबसे ज्यादा डिस्काउंट iPhone 12 पर मिल रहा है। अमेजन की इस सेल में आईफोन 12 को 9,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस छूट के बाद iPhone 12 की कीमत 70,900 रुपये हो गई है।

    अमेजन की इस सेल में आईफोन 12 सीरीज, आईफोन 11 प्रो, iPad mini और MacBook Pro पर छूट मिल रही है। सेल की शुरुआत हो गई है और यह 17 जुलाई तक चलेगी। आईफोन 13 की लॉन्चिंग से महज दो महीने पहले iPhone 12 की कीमत 9,000 रुपये कम हो गई है। आमतौर पर हर साल नए आईफोन की लॉन्चिंग से पहले एपल पुराने मॉडल की कीमतों में कमी करता है।

    विज्ञापन

    अमेजन की इस सेल में एपल वॉच सीरीज 3 को 22,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सेल में यदि HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको अतिरिक्त 6,000 रुपये की छूट मिल जाएगी। सेल में आईफोन 11 प्रो 64 जीबी सिल्वर मॉडल 89,899 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि सितंबर में एपल के आईफोन 13 सीरीज की लॉन्चिंग होने वाली है। Apple अपनी नई आईफोन सीरीज iPhone 13 को 14 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है, हालांकि एपल ने इस संबंध में आधिकारिक एलान नहीं किया है लेकिन लीक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है।

    iPhone 13 के आधिकारिक एलान से पहले iPhone 13 के कुछ फीचर्स लीक हुए हैं। एक नई लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आईफोन 13 में आईफोन 12 के मुकाबले बड़ा वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। सीधे शब्दों में कहें तो iPhone 13 में बड़ी क्वॉइल वाला चार्जिंग पैड मिलेगा।

    आपको बता दें कि एपल ने iPhone 12 सीरीज के साथ वायरलेस चार्जिंग पैड को पेश किया है जिसमें MagSafe टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। चार्जिंग पैड के साथ 15W तक की वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। iPhone 13 के चार्जिंग पैड में बड़ी क्वॉइल होने के कारण चार्जिंग स्पीड भी बढ़ जाएगी। इसके अलावा कई रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहाहै कि इसके साथ एयरपॉड और एपल वॉच जैसे गैजेट के लिए रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें