Amazfit T-Rex स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च, 20 दिनों तक चलेगी बैटरी

अमेजफिट ने भारत में अपनी एक और नई स्मार्टवॉच पेश कर दी है और यह स्मार्टवॉच है Amazfit T-Rex। इसकी डिजाइन को काफी शानदार बनाया गया है। इसके अलावा इसकी बिल्ड क्वालिटी का खास ख्याल रखा गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच मिलिट्री MIL-STD-810 सर्टिफाइड है।
Amazfit T-Rex को अमेजन से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अगले सप्ताह से इस स्मार्टवॉच की बिक्री देशभर में क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और पूर्वाविका मोबाइल्स जैसे प्रमुख स्टोर्स से ऑफलाइन होगी।
Amazfit T-Rex की डिजाइन को काफी शानदार बनाया गया है। इसके अलावा इसकी बिल्ड क्वालिटी का खास ख्याल रखा गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टवॉच मिलिट्री MIL-STD-810 सर्टिफाइड है। इस सर्टिफिकेट के लिए Amazfit T-Rex को 12 परीक्षणों से गुजरना पड़ा है जिनमें अप्रत्याशित मौसम , बारिश, ओलों आदि शामिल हैं। यह स्मार्टवॉच -40 से 70 ℃ तक के तापमान को
भी झेल सकता है।
ये भी पढ़ें: Exclusive: TECNO SPARK सीरीज का नया फोन भारत में जल्द होने वाला है लॉन्च, कीमत होगी 10 हजार रुपये से कम
स्मार्टवॉच में 14 स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं जिनमें इंडोर और आउटडोर से लेकर साइकलिंग से लेकर स्कीइंग शामिल हैं। स्मार्टवॉच में 1.3 इंच की AMOLED स्क्रीन है जिसका रिजॉल्यूशन 360x360 पिक्सल है। इसमें 16.7 मिलियन रंगों का सपोर्ट है। लगातार जीपीएस ऑन रहने पर भी 20 घंटे का बैकअप मिलेगा।
इस वॉच में ग्लोनास, पीपीजी ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, एडवांस्ड एक्टिविटी ट्रैकर और स्लीप मॉनिटरिंग सेंसर है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 20 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसे वाटर रेसिस्टेंट के लिए 5ATM की रेटिंग मिली है। इसमें सोनी का जीपीएस चिपसेट है। इसमें सीलिकॉन का स्ट्रैप है।