फेसबुक लॉन्च करने वाला है नया ऐप, वीडियो लाइव करना होगा मजेदार

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Jun 2017 05:38 PM IST
Facebook to launch a new app for video creators
Facebook App

    फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म से दुनिया के तमाम लोगों को जोड़े रखना चाहता है। वैसे अभी तक फेसबुक लाइव फेसबुक ऐप से होता है लेकिन फेसबुक जल्द ही लाइव वीडियो के लिए अलग से ऐप लॉन्च करने जा रहा है। यह खास लाइव वीडियो ऐप वीडियो प्रोडक्शन कंपनी, सेलिब्रिटी, पब्लिक फीगर और मीडियाकर्मियों के लिए लॉन्च होगा। हालांकि फेसबुक ने पिछले साल वेरिफाइड अकाउंट के लिए एक ऐप लॉन्च किया था जिसका नामFacebook Mentionsहै।

    फेसबुक के प्रोडक्ट डायरेक्टर डेनियल डैंकर ने इस ऐप के बारे में जानकारी हाल ही में VidCon के एक प्रोग्राम में दी। उन्होंने बताया कि इस खास ऐप में वीडियो लाइव करने वाले या वीडियो प्रोड्यूस करने वाले यूजर्स को लाइव के दौरान इंट्रोडक्शन, स्टिकर और फ्रेम यूज करने का विकल्प मिलेगा।

    डेनियल ने आगे बताया कि इस ऐप में एक कम्यूनिटी टैब होगा जिसके जरिए लाइव वीडियो के दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेंजर में यूजर्स से चैट किया जा सकेगा। इसका फायदा यह होगा कि लाइव के दौरान ज्याद-से-ज्यादा यूजर्स से कनेक्ट होने का मौका मिलेगा। यह ऐप अगले साल यानी 2018 में लॉन्च किया जाएगा।

    अगर ऐसा होता है कि वीडियो क्रिएटर के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं होगा, क्योंकि एक ही ऐप से लाइव वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम, फेसबुक और मैंसेंजर्स के यूजर्स को कनेक्ट होने का मौका मिलेगा।

    और पढ़ें...