फेसबुक मैसेंजर में भी आया लाइव लोकेशन शेयरिंग फीचर

गूगल मैप्स के नक्शेकदम पर चलते हुए फेसबुक ने भी मैसेंजर ऐप में रियल टाइम लोकेशन फीचर को एड कर दिया है। गूगल मैप्स में हाल ही रियल टाइम लोकेशन शेयरिंग फीचर दिया गया है। फेसबुक मैसेंजर का लाइव लोकेशन शेयरिंग फीचर का अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए आना शुरू हो गया है।
कई बार ऐसा होता है कि हम कहीं घूमने जाते हैं, लेकिन वहीं पर मौजूद अपने दोस्तों का ठिकाना खोजने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है, क्योंकि हमारे पास दोस्तों का रियल टाइम लोकेशन नहीं होता है। इसी परेशानी को दूर करने के लिए फेसबुक मैसेंजर में रियल टाइम लोकेशन फीचर को एड किया गया है। एक बार में 60 मिनट के लिए रियल टाइम लोकेशन शेयर किया जा सकता है।
इस फीचर का इस्तेमाल बेहद ही आसान है। मैसेंजर ऐप को ओपन करें और लोकेशन के आइकन पर टैप करें। अब आपको आपका रियल टाइम लोकेशन दिखेगा। अब ब्लू बार पर क्लिक करें और 60 मिनट के लिए अपनी लोकेशन दोस्तों के साथ शेयर करें। आप चाहें तो बीच में भी अपनी लोकेशन शेयर को रोक सकते हैं। साथ ही आप यह भी देख पाएंगे कि आपने कितनी देर के लिए लोकेशन शेयर की थी।