फेसबुक मैसेंजर में आया ग्रुप पेमेंट का फीचर

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Apr 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
Facebook Launches Group Payments in Messenger App
massenger payment

    फेसबुक ने अपने मैसेंजर ऐप में बड़ा बदलाव किया है। नए फीचर के बाद अब आप मैसेंजर ग्रुप के कई सदस्यों को एक साथ पैसे भेज सकते हैं। बता दें कि इससे पहले फेसबुक मैसेंजर के जरिए पैसे भेजने का विकल्प था लेकिन ग्रुप पेमेंट का नहीं था।

    अब मैसेंजर के नए अपडेट में चैट के दौरान पेमेंट रिक्वेस्ट का विकल्प मिलेगा जहां से आप मनचाहा अमाउंट किसी को भी भजे सकते हैं और पैसे के लिए रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं। आप ग्रुप के सभी मेंबर से भी पैसे के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। उसके बाद सभी यूजर्स आपको पैसे भेजेंगे और आपको टोटल अमाउंट मिल जाएगा। पेमेंट सेंड करते समय आप कुछ नोट भी लिख सकते हैं, जैसे- पैसे क्यों भेजे गए।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें- फ्री में देखना चाहते हैं IPL लाइव तो अभी डाउनलोड करें ये ऐप

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस नए फीचर की जानकारी फेसबुक ने देते हुए कहा कि यह मैसेंजर से पेमेंट बेहद ही सेफ और सरल है। आप चाहें तो इसके जरिए रेस्ट्रों का बिल भी शेयर कर सकते हैं। या फिर पार्टी के लिए पैसे इकट्ठे कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- अपना ट्विटर अकाउंट कैसे कराएं वेरिफाई ?

    हालांकि फेसबुक मैसेंजर में यह फीचर फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे यहां लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि हाल में रिपोर्ट आई थी कि व्हाट्सऐप भी डिजिटल पेमेंट सर्विस लाने वाला है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि व्हाट्सऐप अगले 6 महीनों के अंदर व्हाट्सऐ पर पेमेंट सर्विस शुरू हो सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें