एंड्रॉयड Oreo हुआ लॉन्च, इन स्मार्टफोन में मिलेगा सबसे पहले अपडेट

गूगल ने आखिरकार एंड्रॉयड के 8वें वर्जन एंड्रॉयड ओरियो (OREO) को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। इससे पहले एंड्रॉयड ओरियो का बीटा वर्जन रिलीज हुआ था। अब इसका अपडेट जल्द ही कुछ स्मार्टफोन के लिए रिलीज किया जाएगा।
क्या है एंड्रॉयड ओरियो (OREO) ?

एंड्रॉयड ओरियो एंड्रॉयड नूगट 7.0 के बाद का वर्जन है। यानी यह एंड्रॉयड का 8.0 वर्जन है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सारे शानदार फीचर दिए गए हैं। जैसे- पिक्चर टू पिक्टर मोड, इस मोड में यूजर्स एक छोटी सी विंडो में एक ही साथ वीडियो देख सकता है और फोन में दूसरा काम भी कर सकता है।
उदाहरण के तौर पर समझें तो यूट्यूब पर वीडियो देखते हुए दोस्तों को मैसेज करना। इसके अलावा इसमें एक और खास फीचर नोटिफिकेशन चैनल दिया गया है जिसकी मदद से नोटिफिकेशन को कस्टमाइज किया जा सकेगा।
सबसे पहले इन स्मार्टफोन में मिलेगा एंड्रॉयड Oreo का अपडेट

सबसे पहले जिन स्मार्टफोन में एंड्रॉयड ओरियो का अपडेट मिलने वाला है उनमें Google Pixel, Nexus 5X और Nexus 6P स्मार्टफोन शामिल हैं। इसके अलावा Pixel C, Nexus Player और नोकिया के नए स्मार्टफोन नोकिया 3, नोकिया 5, नोकिया 6 और नोकिया 8 भी शामिल हैं।