अलीबाबा ने गूगल होम, अमेजॉन इको की टक्कर में पेश किया Genie X1

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Jul 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
Alibaba Launched Tmall Genie X1 smart home speaker
Tmall Genie X1

    चीन की दिग्गज कंपनी अलीबाबा ने नया एआई बेस्ड होम स्पीकर लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्पीकर का नाम Tmall Genie X1 रखा है। इस स्पीकर की सीधी टक्कर गूगल होम स्पीकर और अमेजॉन इको से होगी। बता दें कि Tmall अलीबाबा ग्रुप की ही एक ई-कॉमर्स कंपनी है।

    Tmall Genie X1 के फीचर्स और कीमत

    Tmall Genie X1
    Tmall Genie X1

    अलीबाबा ने होम स्पीकर की कीमतों का खास रखते हुए अपने होम स्पीकर को 499 युयान यानी करीब 4,749 रुपये रखा है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि गूगल होम की कीमत जहां करीब 20,000 रुपये है। जेनी एक्स1 को वॉयस कमांड के जरिए ऑपरेट किया जा सकेगा। यह स्पीकर वॉयस कमांड के जरिए कैलेंडर, मौसम की रिपोर्ट, स्मार्ट होम डिवाइस पर कंट्रोल, म्यूजिक चेंज जैसे काम लिए जा सकेंगे।

    विज्ञापन

    हालांकि, जेनी अभी चीन में ही उपलब्ध है और फिलहाल यह चाइनीज भाषा ही समझ सकता है। इस स्पीकर कोTmall Genieकहकर ऑन किया जा सकता है। लॉन्चिंग के समय इंजीनियरों ने इस स्पीकर की मदद से कोका कोला ऑर्डर करने, म्यूजिक प्ले करने और फोन रिचार्ज जैसे काम लिए। जेनी ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें