एयरटेल का बड़ा ऐलान, पोस्टपेड यूजर्स अगले महीने यूज कर सकेंगे बचा हुआ डाटा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 Jul 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Airtel launched Project Next, now postpaid users carry forward unused data To next month
Airtel Project Next

    एयरटेल ने सोमवार को अपने प्रोजेक्ट नेक्स्ट की घोषणा की। इस प्रोजेक्ट के तहत अगले तीन सालों में कस्टमर सर्विस पर 2,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और देश भर में 2500 एयरटेल स्टोर और कस्टमर टच प्वाइंट खोले जाएंगे। हालांकि यूजर्स को उम्मीद थी कंपनी VOLTE सर्विस की घोषणा करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    बचा हुआ डाटा अगले महीने कर सकेंगे यूज

    Airtel
    Airtel

    एयरटेल ने प्रोजेक्ट नेक्स्ट की घोषणा के दौरान डाटा रॉल ओवर प्रोमिस का भी ऐलान किया। इस प्लान के तहत एयरटेल के पोस्टपेड यूजर्स अपने बचे हुए 3जी/4जी डाटा को अगले महीने यूज कर सकेंगे, हालांकि अधिकतम 200 जीबी डाटा को ही अगले महीने यूज किया जा सकेगा। यह सर्विस 1 अगस्त 2017 से शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन

    इसके अलावा कंपनी ने माय एयरटेल ऐप का नया वर्जन रिलीज किया जिसमें एयरटेल डायलर सहित कई सारे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। वहीं आने वाले समय में कंपनी कुछ नए फैमिली प्लान पेश कर सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा कंपनी ने एयरटेल सिक्योर सिक्योरिटी शूट का ऐलान किया जिसके तहत यूजर्स अपने स्मार्टफोन को एक्सिडेंट और लिक्विड डैमेज से बचा सकते हैं। इसके तहत यूजर्स को नॉर्टन मोबाइल सिक्योरिटी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें