मोबाइल नंबर के लिए आधार कार्ड होगा जरूरी

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 25 Mar 2017 09:59 AM IST
Aadhaar mandatory for mobile connection
aadhar card

    आधार कार्ड दिन-प्रतिदिन कई कार्यों के लिए जरूरी हो रहा है। इनकम टैक्स रिटर्न और पैन कार्ड के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य करने के बाद सरकार मोबाइल नंबर के लिए ही आधार को अनिवार्य करने जा रही है। इसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम ने टेलीकॉम कंपनियों को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके ग्राहकों के मोबाइल नंबर आधार से जुड़े हैं।

    नोटिस में कहा गया है कि मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया 1 साल के अंदर यानी 6 फरवरी 2018 तक पूरी की जाए। इसके लिए जल्द ही E-KYC प्रोसेस शुरू होगी। अब यहां गौर करने वाली बात ये है कि यदि 6 फरवरी 2018 तक आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं होता है तो आपका मोबाइल नंबर बंद हो सकता है।

    टेलीकम कंपनियों को जारी निर्देश में ग्राहकों को मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए सूचित करने को कहा गया है। ग्राहकों को सूचित करने के लिए कंपनियां चाहें तो मैसेज, टीवी विज्ञापन, प्रिंट विज्ञापन की मदद ले सकती हैं। यह निर्देश पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों ग्राहकों के लिए है।

    और पढ़ें...