फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   US Open 2026: Krejcikova Stunned on Day One as Pegula and Paolini Advance

टेनिस: यूएस ओपन के पहले दिन बड़ा उलटफेर, पूर्व चैंपियन क्रेजसिकोवा बाहर; पेगुला-पाओलिनी की जीत

Mon, 31 Aug 2026 08:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 31 Aug 2026 08:41 AM IST
सार
Register For Event

यूएस ओपन के पहले दिन महिला एकल में बारबोरा क्रेजसिकोवा को कामिला रखीमोवा ने हराकर बाहर कर दिया। वहीं जेसिका पेगुला और जैस्मिन पाओलिनी ने अपने शुरुआती मुकाबले जीते। पुरुष वर्ग में मारिन सिलिच और कैस्पर रूड ने चोट के कारण नाम वापस ले लिया।

विज्ञापन
US Open 2026: Krejcikova Stunned on Day One as Pegula and Paolini Advance
जेसिका पेगुला - फोटो : WTA

विस्तार

साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के पहले ही दिन महिला एकल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। 27वीं वरीय और दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुकीं बारबोरा क्रेजसिकोवा को उज्बेकिस्तान की कामिला रखीमोवा ने सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वहीं तीसरी वरीय अमेरिका की जेसिका पेगुला और 19वीं वरीय जैस्मिन पाओलिनी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

विज्ञापन


आर्थर ऐस स्टेडियम में क्रेजसिकोवा और रखीमोवा के बीच मुकाबला हुआ। क्रेजसिकोवा ने पहले सेट में छह मैच पॉइंट बचाए, लेकिन इसके बावजूद वह मुकाबला नहीं जीत सकीं। कभी किसी मेजर टूर्नामेंट के तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ीं रखीमोवा ने 27वीं वरीय क्रेजसिकोवा को 7-6 (4), 6-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


वहीं आर्थर ऐस स्टेडियम में दिन के शुरुआती मुकाबले में तीसरी वरीय जेसिका पेगुला ने रोमानिया की एलेना-ग्रैबिएला रुज को 6-3, 6-2 से हराया। सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में कोको गॉफ से हारने के बाद यहां पहुंचीं पेगुला ने 83 मिनट में मुकाबला अपने नाम किया। उन्होंने पहली सर्विस पर 92 प्रतिशत अंक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेगुला ने मैच के बाद कहा, 'मैं बहुत नर्वस थी। मैं जो महसूस कर रही थी, उसकी GIF भेज रही थी। पहले दौर में हमेशा बहुत ज्यादा घबराहट होती है।' पेगुला का अगला मुकाबला वीनस विलियम्स और सोफिया केनिन के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। 19वीं वरीय जैस्मिन पाओलिनी को स्लोवेनिया की वेरोनिका एर्जावेक के खिलाफ कड़ी चुनौती मिली। तीन सेट तक चले मुकाबले में पाओलिनी ने 6-3, 3-6, 6-4 से जीत दर्ज की। वह विंबलडन 2024 और फ्रेंच ओपन की उपविजेता रह चुकी हैं।

पुरुष एकल में 2014 के चैंपियन मारिन सिलिच और 2022 के उपविजेता कैस्पर रूड ने चोट के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed