{"_id":"5cf8ab06bdec2206fc1280c3","slug":"know-time-and-benefits-of-pushya-nakshatra-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज देर रात बनेगा गुरु पुष्य योग लेकिन नहीं कर पाएंगे ये दो बड़े काम, जानें क्यों?","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
आज देर रात बनेगा गुरु पुष्य योग लेकिन नहीं कर पाएंगे ये दो बड़े काम, जानें क्यों?
Thu, 06 Jun 2019 11:08 PM IST
Madhukar Mishra
पं. जयगोविन्द शास्त्री, ज्योर्तिविद्
पं. जयगोविन्द शास्त्री, ज्योर्तिविद्
Published by: Madhukar Mishra
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
Guru Pushya Yoga 2019
- फोटो : Rohit Jha
सभी नक्षत्रों में श्रेष्ठ पुष्य नक्षत्र और सभी ग्रहों में सबसे बड़े देवगुरु बृहस्पति के संयोग से बनने वाले गुरु पुष्य योग का आरंभ आज रात्रि 08:29 पर होगा। आज पूरे दिन गुरु का नक्षत्र पुनर्वसु भी विद्यमान रहेगा। इसलिए गुरुवार का दिन और गुरु का नक्षत्र होने के फलस्वरूप सर्वार्थ सिद्धि योग तो बनेगा, किंतु गुरु पुष्य योग का प्रभाव रात 08:29 के बाद होगा।
विज्ञापन
इन चीजों के लिए होता है शुभ
इस नक्षत्र में मंत्र दीक्षा, उच्च शिक्षा ग्रहण, भूमि, क्रय-विक्रय आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करना, यज्ञ अनुष्ठान और वेद पाठ आरंभ करना, गुरु धारण करना, पुस्तक दान करना और विद्या दान करना और विदेश यात्रा आरंभ करने के लिए श्रेष्ठ होता है।
विज्ञापन
जानें कैसे दूर होगा नजर दोष
नहीं किए जाते हैं ये शुभ कार्य
गुरु पुष्य नक्षत्र में विवाह को छोड़कर अन्य कोई भी कार्य किया जा सकता है। माता पार्वती के श्राप के कारण पुष्य नक्षत्र में विवाह करना अशुभ मांगा गया है।
विज्ञापन
इस समय मिलेगा शुभ फल
यदि आप गुरु पुष्य योग को आधार मानकर कुछ कार्य करना चाहें तो रात्रि 08:29 के बाद कर सकते हैं, किंतु शादी-विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जा सकते हैं। हालांकि अनुष्ठान, तंत्र प्रयोग या फिर अध्ययन से संबंधित कोई भी कार्य आज निशीथ बेला और महानिशीथ बेला (लगभग मध्य रात्रि) में किया जा सकता है।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन