{"_id":"60c35135fb25532b876b6668","slug":"when-a-petition-was-filed-in-the-high-court-on-illegal-mining-the-mafia-fired-a-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर हाईकोर्ट में याचिका डाली तो माफिया ने तान दी पिस्तौल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अवैध खनन पर हाईकोर्ट में याचिका डाली तो माफिया ने तान दी पिस्तौल
Fri, 11 Jun 2021 06:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 11 Jun 2021 06:13 PM IST
जानकारी के अनुसार नंगड़ा में माफिया की ओर से अवैध खनन करने को लेकर स्थानीय निवासी राज शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। मामला उच्च न्यायालय में पहुंचने के बाद विभाग ने पांच खनन लीज को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के निकटवर्ती गांव नंगड़ा में अवैध खनन को लेकर हाईकोर्ट याचिका डालने वाले व्यक्ति को खनन माफिया के कुछ लोगों की ओर से धमकाने का मामला सामने आया है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि पिस्तौल दिखाकर उसे धमकाया गया। याचिका वापस लेने का भी दबाव बनाया जा रहा है। घटना बीते माह की बताई जा रही है। याचिकाकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नंगड़ा में माफिया की ओर से अवैध खनन करने को लेकर स्थानीय निवासी राज शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। मामला उच्च न्यायालय में पहुंचने के बाद विभाग ने पांच खनन लीज को सस्पेंड कर दिया है। अवैध खनन का मामला एनजीटी में भी उठाया गया है। इससे बौखलाए खनन माफिया ने याचिकाकर्ता को धमकाया है। राज शर्मा ने कहा कि माफिया के कुछ लोगों ने उन्हें पिस्तौल तानकर धमकाया है।
विज्ञापन
उन्हें तथा परिजनों को मारने की धमकी दी है। राज शर्मा लगभग 2 वर्षों से क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर आवाज उठा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया है। अब धमकियों से तंग आकर राज शर्मा ने एसपी ऊना को लिखित शिकायत देकर खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उधर, पुलिस ने याचिकाकर्ता के बयान भी कलमबद्ध किए हैं। वहीं, डीएसपी ऊना रमाकांत ने बताया कि याचिकाकर्ता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन