फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Veerbhadra's statue unveiled tomorrow, Ridge to be decorated

Shimla News: वीरभद्र की प्रतिमा का अनावरण कल, सजने लगा रिज

Sat, 11 Oct 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 11 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Veerbhadra's statue unveiled tomorrow, Ridge to be decorated
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों का जायजा लिया। 
मुख्यमंत्री-मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

बैठने के लिए की जा रही व्यवस्था
दिल्ली से आने वाले नेताओं के लिए इंतजाम पुख्ता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। रिज मैदान पर सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। रिज मैदान को सजाने का काम शुरू हो गया है। प्रतिमा स्थल से लेकर रिज के नए परिसर तक सजावट की जा रही है।
शनिवार को भी सजाने का काम जारी रहा। शाम के समय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने अधिकारियों के साथ रिज का दौरा किया और यहां की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों को तैयारियां जल्द पूरी करने, लोगों के बैठने की व्यवस्था करने और अन्य तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार का कार्यक्रम है। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली से कई बड़े नेता भी इस समारोह में शिरकत करेंगे। रिज को सजाने का काम दिन भर जारी रहेगा। प्रतिमा स्थल के चारों ओर शामियाने लगाए जा रहे हैं, जबकि प्रतिमा के ठीक सामने गणमान्य लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। समारोह में आने वाले लोगों के लिए भी पूरे रिज मैदान में बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिज मैदान पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। इसके अलावा सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम को दिशा निर्देश दिए गए हैं। रविवार को भी रिज क्षेत्र की सफाई की जाएगी और सोमवार सुबह 8:00 बजे तक सभी तैयारियां पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed