फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two arrested with 'Chitta' (synthetic drug) concealed in a helmet.

Shimla News: हेलमेट में छिपाकर ला रहे चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 'Chitta' (synthetic drug) concealed in a helmet.
पुलिस की शोघी बैरियर पर कार्रवाई
विज्ञापन

स्पेशल सेल की टीम ने शोघी में की थी नाकाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नशा तस्करी के लिए तस्कर आए दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में शोघी बैरियर पर पुलिस ने सूचना के आधार पर हेलमेट में छिपाकर लाया जा रहा नौ ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह नशा कहां से लेकर आए थे और इसे कहां पहुंचाने वाले थे। जानकारी के अनुसार सोमवार को स्पेशल सेल की टीम ने शोघी बैरियर पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक चिट्टा लेकर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाके पर वाहनों की जांच शुरू की। इस बीच सोलन की ओर से आई एक बाइक को रुकने का इशारा किया गया। संदेह के आधार पर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में दोनों युवकों की तलाशी ली गई।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान आरोपी ध्रुव सलोतरा (23) निवासी शिमला के हेलमेट की अंदरूनी पैडिंग में छिपाया नौ ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके साथ मौजूद दूसरे युवक के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत नाकाबंदी और सूचना तंत्र को मजबूत कर नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article