{"_id":"6a956c252c1ccee87d0474a9","slug":"trainees-will-receive-technology-based-training-in-the-digital-studio-shimla-news-c-19-sml1002-778800-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: डिजिटल स्टूडियो में प्रशिक्षुओं को \nमिलेगा तकनीक आधारित प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: डिजिटल स्टूडियो में प्रशिक्षुओं को मिलेगा तकनीक आधारित प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने किया डिजिटल स्टूडियो का उद्घाटन
मशोबरा में 33 लाख रुपये से किया गया है तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के मशोबरा विकास खंड में एक डिजिटल स्टूडियो का निर्माण किया है। प्रशिक्षुओं के लिए राज्य पंचायती राज संसाधन केंद्र में बने इस स्टूडियो को 33 लाख रुपये की लागत से तैयार किया है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सोमवार को इस डिजिटल स्टूडियो का उद्घाटन किया। स्टूडियो का उपयोग पंचायती राज और ग्रामीण विकास से संबंधित डिजिटल प्रशिक्षण सामग्री के निर्माण, रिकॉर्डिंग और प्रसार के लिए होगा। इसमें ऑनलाइन प्रशिक्षण, वेबिनार, वीडियो कॉन्फ्रेंस और जागरूकता कार्यक्रमों की सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग भी यहां से की जा सकेगी। यह डिजिटल स्टूडियो राज्य पंचायती राज संसाधन केंद्र को एक केंद्रीय डिजिटल शिक्षण और संचार केंद्र के रूप में मजबूत करेगा। इससे ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर तकनीक आधारित प्रशिक्षण की पहुंच बढ़ेगी। प्रशिक्षण की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। इस अवसर पर पंचायती राज विभाग के निदेशक राघव शर्मा और अतिरिक्त सचिव नीलम दुलटा उपस्थित रहे। अधीक्षण अभियंता राजेश चंदेल, खंड विकास अधिकारी अंकित कोटिया और जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर भी मौजूद थे।
डिजिटल प्रशिक्षण मॉड्यूल होंगे तैयार : अनिरुद्ध
पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि यह स्टूडियो पंचायत प्रतिनिधियों को आधुनिक सुविधाएं देगा। इससे वह नवीनतम तकनीक और उपकरणों की जानकारी हासिल कर ग्रामीण विकास को गति दे सकेंगे। उन्होंने स्टूडियो की गुणवत्ता और इसके उपयोग के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। मंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से भी संवाद किया और उनके सुझाव सुने। स्टूडियो का निर्माण कार्य नवंबर 2025 में शुरू हुआ था और आठ माह में अगस्त 2026 में पूरा किया गया। अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि स्टूडियो से पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए ई-लर्निंग मॉड्यूल बनाए जाएंगे। डिजिटल प्रशिक्षण मॉड्यूल भी तैयार किए जाएंगे। इसमें वेबसाइट और डिजिटल मंचों के लिए पेशेवर दृश्य-श्रव्य सामग्री भी बनाई जा सकेगी।