फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla sankat mochan temple theft silver crowns gold nose ring

भगवान के घर चोरी: संकट मोचन मंदिर से चांदी के तीन मुकुट और सोने की नथ ले उड़ा चोर, पुलिस मांगी रही ये मदद

Sun, 01 Nov 2026 08:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: विकास कुमार Updated Sun, 01 Nov 2026 08:27 PM IST
सार
Register For Event

पुलिस के अनुसार चोरी की यह घटना सामने आने के बाद पुलिस थाना पश्चिम में एक नवंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
shimla sankat mochan temple theft silver crowns gold nose ring
मंदिर में चोरी करने वाला चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के प्रसिद्ध श्री संकट मोचन मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। शातिर मंदिर के गर्भगृह से भगवान के चांदी के तीन मुकुट और माता सीता की करीब एक तोले की सोने की नथ चोरी कर ले गया। इसके अलावा मंदिर में रखे दानपात्र से नकदी भी चोरी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस मांग रही मदद
पुलिस के अनुसार चोरी की यह घटना सामने आने के बाद पुलिस थाना पश्चिम में एक नवंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(डी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के दौरान फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है। पुलिस ने उसकी तस्वीर जारी कर आम जनता से पहचान करने में मदद मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस नंबर पर दें जानकारी
पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति तस्वीर में दिखाई दे रहे संदिग्ध को पहचानता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करे। इसके लिए पुलिस थाना बालूगंज के नंबर 0177-2830193 या एसएचओ वेस्ट के मोबाइल नंबर 8894728013 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और संदिग्ध की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed