{"_id":"6b0c239dac111e7b020f25f7","slug":"school-annual-functions-shimla-news-c-19-sml1002-827000-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
राजकीय उच्च विद्यालय डाबरी में धूमधाम से मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय उच्च विद्यालय डाबरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान हेमलता शर्मा और यशवंत शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं ग्राम पंचायत मंजू-डाबरी की प्रधान सुनीता शर्मा और उपप्रधान गुरदीप वर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मुख्याध्यापक सुमन कुमार ने स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद और दूसरी गतिविधियों में भी भाग लेना जरूरी है। अंत में विज्ञान अध्यापक हेत राम ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और कार्यक्रम में शामिल लोगों का धन्यवाद किया।