फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajeev Bindal says 'Seva Sankalp Abhiyan' will continue for a month.

हिमाचल भाजपा: राजीव बिंदल बोले- प्रदेश में एक महीने तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, 170 स्थानों पर होगा जन आंदोलन

Mon, 31 Aug 2026 04:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Aug 2026 04:44 PM IST
सार
Register For Event

प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होगा।

विज्ञापन
Rajeev Bindal says 'Seva Sankalp Abhiyan' will continue for a month.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में होगा। इसके साथ ही, भाजपा सितंबर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ 170 स्थानों पर जन आंदोलन करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सोमवार को शिमला में हुई बैठकों के बाद यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य सेवा और विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनमानस तक पहुंचाना है। यह केवल जन्मदिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने का अभियान होगा।

विज्ञापन

17 सितंबर को प्रदेशभर में लोग सेवा और विकसित भारत-2047 के संकल्प का दीपक जलाएंगे। इसी दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। अगस्त में भाजपा ने 121 स्थानों पर स्थानीय मुद्दों पर आंदोलन किए थे। इनमें टूटी सड़कों और विकास कार्यों की तालाबंदी जैसे मुद्दे प्रमुख थे। डॉ. बिंदल ने घोषणा करते हुए कहा कि सितंबर में भाजपा 170 स्थानों पर स्थानीय मुद्दों को लेकर जन आंदोलन करेगी। इसके साथ 17 जिला स्तरीय प्रदर्शन महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले महिलाओं, युवाओं और बेरोजगारों को बड़े-बड़े सपने दिखाए, लेकिन सत्ता में आने के बाद गारंटियां पूरी करने में विफल रही। बिंदल ने 16वें वित्त आयोग की राशि के 50 फीसदी विभागों को देने के निर्देश को पंचायतों के अधिकारों पर हमला बताया। उन्होंने कहा, भाजपा इसका कड़ा विरोध करती है और पंचायतों के अधिकारों का हनन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। बिंदल ने लॉटरी व्यवस्था को परिवारों के भविष्य के लिए खतरा बताते हुए इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार को राजस्व के लिए स्थायी साधनों पर काम करना चाहिए। बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हिमाचल को मिली विकास परियोजनाओं का भी जिक्र किया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 15 हजार किलोमीटर सड़कें बनी हैं। आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से लाखों परिवारों को लाभ मिला है। एम्स बिलासपुर और आईआईएम जैसी संस्थाएं भी केंद्र सरकार की सहायता से मिली हैं। बैठकों में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, नेता विपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, सतपाल सत्ती, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, वरिष्ठ नेता सुरेश चंदेल, शिशु धर्मा और पायल वैद्य सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed