फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   dead body of wife kept in Locked trunk for two days, husband arrested

दो दिन ट्रंक में ताला लगाकर रखा पत्नी का शव, पति को हिरासत में लिया

Thu, 04 Mar 2021 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Mar 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
dead body of wife kept in Locked trunk for two days, husband arrested
पुलिस ने मौके पर मामले की जांच की। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा की कांशीवाला पंचायत के एक घर में पुलिस ने ताला लगे ट्रंक में नवविवाहिता का शव बरामद किया है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने हत्या के शक के आरोप में पति को हिरासत में लिया है। पति ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। डर के मारे उसने शव ट्रंक में रखने के बाद ताला लगा दिया था। मृतका के दो दिनों से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने यह सनसनीखेज खुलासा किया। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। पोस्टमार्टम और एफएसएल की रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार आरोपी सुनील कुमार (24) निवासी लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश पिछले कुछ वर्षों से पांवटा में औद्योगिक इकाई में कार्यरत है। करीब छह माह पहले प्रवासी युवक ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी युवती ममता (21) से विवाह किया था। दोनों कुछ माह से कांशीपुर मे ठेकेदार के पास किराये के कमरे में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों में नोकझोंक होती रहती थी। दो दिनों से पड़ोसियों ने ममता को बाहर व घर पर नहीं देखा। संदेह होने पर माजरा थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने मौके पहुंचकर कमरे की तलाशी ली तो खुलासा हुआ कि आरोपी सुनील कुमार ने अपनी पत्नी ममता का शव एक ट्रंक में रखा हुआ है। शव दो दिनों से ट्रंक में रहने से काफी बदबू आने लगी थी।  
विज्ञापन


डीएसपी पांवटा बीर बहादुर, एसएचओ माजरा सेवा सिंह, पंचायत प्रधान पुरुवाला सुषमा देवी व उपप्रधान इरफान मलिक मौके पर आए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिरमौर डॉ. खुशहाल चंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। एफएसएल की टीम ने मौके पर सैंपल लिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि पति ने शव को ट्रंक में ताला लगाकर रखा हुआ था। प्रथमदृष्टया शक की सुई पति के ऊपर ही घूम रही है। हत्या की आशंका के चलते उसे हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed