फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Loading and unloading points to be constructed at the grain market; construction has begun.

Shimla News: अनाज मंडी में बनेंगे लोडिंग और अनलोडिंग पॉइंट, निर्माण आरंभ

Mon, 10 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Loading and unloading points to be constructed at the grain market; construction has begun.
छोटे मालवाहक वाहनों से सामान उतारने-चढ़ाने के लिए मिलेगी अलग जगह, बाजार में पैदल चलने में नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन

वार्ड कार्यालय के ऊपर बनाया जा रहा है पॉइंट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के गंज बाजार स्थित अंग्रेजों के जमाने की अनाज मंडी में अब सामान उतारने और चढ़ाने के लिए वाहन बीच बाजार में खड़े नहीं होंगे। इससे पैदल चलने वाले ग्राहकों और आम लोगों को होने वाली परेशानी दूर होगी।
नगर निगम ने राम बाजार वार्ड के तहत आने वाली अनाज मंडी में वार्ड कार्यालय और उसके ऊपर स्टील स्ट्रक्चर खड़ा कर दो वाहनों के लिए लोडिंग-अनलोडिंग पॉइंट बनाने का काम शुरू कर दिया है। 10 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद अनाज मंडी के प्रवेशद्वार के पास पिकअप और जीप जैसे छोटे मालवाहक वाहनों को किनारे खड़ा कर सामान उतारने और चढ़ाने की सुविधा मिलेगी। इससे तंग बाजार के बीच सामान उतारने और चढ़ाने के लिए वाहनों के खड़े रहने की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


अनाज मंडी कारोबारी संघ की यह मांग लंबे समय से चली आ रही थी जो अब जल्द पूरी होने जा रही है। रेडक्रॉस लैब से ऊपर की ओर आने वाली सीढ़ियों के किनारे वार्ड कार्यालय और लोडिंग-अनलोडिंग पॉइंट बनाया जा रहा है। 10 लाख रुपये की लागत से लोहे का स्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इस निर्माण के पूरा होने से वार्ड को अपना नया कार्यालय भी
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल जाएगा।


राम बाजार वार्ड की पार्षद सुषमा कुठियाला ने कहा कि कारोबारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। 10 लाख रुपये की लागत से वार्ड कार्यालय और दो वाहनों के लिए सामान उतारने-चढ़ाने का पॉइंट बनाया जा रहा है। इससे अनाज मंडी के कारोबारियों को सुविधा मिलेगी। वहीं बाजार में सामान खरीदने आने वाले ग्राहकों को भी अपने वाहन लाकर आसानी से सामान चढ़ाने और ले जाने की सुविधा मिलेगी। बाजार में सामान चढ़ाने और उतारने के लिए उचित जगह न होने के कारण बीच बाजार में वाहन खड़े रहते थे। इससे लोगों और ग्राहकों को भारी परेशानी होती थी। लोडिंग-अनलोडिंग पॉइंट बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।



कारोबारी संघ ने जताया निगम और पार्षद का आभार
अनाज मंडी कारोबारी संघ के अध्यक्ष दीपक श्रीधर ने लोडिंग-अनलोडिंग के लिए दो वाहनों की जगह बनाए जाने का काम शुरू होने पर पार्षद सुषमा कुठियाला और नगर निगम प्रशासन का आभार जताया। यह बाजार की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक थी। लोडिंग-अनलोडिंग पॉइंट बनने के बाद इसके समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article