फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kalka shimla railway10 trains cancelled september 13

हिमाचल प्रदेश: कालका-शिमला रेललाइन पर ट्रैक हवा में लटका, 10 ट्रेनें रद्द; 13 सितंबर तक प्रभावित रहेगी आवाजाही

Tue, 01 Sep 2026 03:49 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 01 Sep 2026 03:49 PM IST
सार
Register For Event

कालका-शिमला विश्व धरोहर रेललाइन पर ट्रैक के हवा में लटकने के बाद रेल सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। रेलवे बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से कालका-शिमला और शिमला-कालका के बीच चलने वाली 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। छह ट्रेनें 11 सितंबर और चार ट्रेनें 13 सितंबर तक रद्द रहेंगी। पहले से बुकिंग कराने वाले यात्रियों को रेलवे की ओर से मोबाइल मैसेज के जरिए ट्रेन रद्द होने की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
kalka shimla railway10 trains cancelled september 13
ट्रैक जहां से मिट्टी बह गई है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विज्ञापन

कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल लाइन पर गुम्मन-टकसाल के बीच क्षतिग्रस्त हुई रेललाइन से ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई है। ऐसे में रेलवे बोर्ड ने कालका से शिमला और शिमला से कालका के बीच चलने वाली 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें से छह ट्रेनें 11 सितंबर तक नहीं चलेंगी। इसके अलावा चार ट्रेनों को 13 सितंबर तक रद्द किया है। इसके बाद आगामी फैसला बोर्ड की ओर से लिया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं इस अवधि में बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को बोर्ड की ओर से मैसेज भेजकर ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी दे दी गई है, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। परवाणू और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार रात को हुई बारिश के कारण कालका-शिमला रेललाइन पर गुम्मन-कोटी के बीच पुल नंबर 57 बह गया था। इस कारण यहां ट्रैक हवा में लटक गया। हालांकि बोर्ड की ओर से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन इसे पूरा होने में अभी काफी समय लगेगा। इसे देखते हुए यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बोर्ड की ओर से ट्रेनों को रद्द किया है।



तक ट्रेनें रहेंगी रद्द
11 सितंबर तक अप में कालका-शिमला एक्सप्रेस-52457, कालका-शिमला एक्सप्रेस-52453 और हिमालयन क्वीन-52455 रद्द रहेंगी। डाउन में शिमला-कालका एक्सप्रेस-52458, शिमला-कालका एक्सप्रेस-52454 और हिमालयन क्वीन-52456 रद्द रहेंगी। वहीं 13 सितंबर तक अप में कालका-शिमला हिमदर्शन-52459 और शिवालिक एक्सप्रेस-52451 रद्द रहेंगी। डाउन में शिमला-कालका हिमदर्शन-52460 और शिवालिक एक्सप्रेस-52452 नहीं चलाई जाएंगी।

विज्ञापन

कालका-शिमला रेललाइन में बारिश से हुए नुकसान के बाद ट्रैक की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। आगामी दिनों में खराब मौसम और मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों को रद्द किया गया है। बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को इसकी जानकारी दी है।-यशनजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed