फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inter-school speech competition at BCS School today and tomorrow.

Shimla News: बीसीएस स्कूल में अंतर स्कूल भाषण स्पर्धा आज और कल

Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Inter-school speech competition at BCS School today and tomorrow.
प्रतियोगिता में शहर के 13 स्कूल लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

पांच वर्गों में किया जाएगा प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बिशप कॉटन स्कूल में शुक्रवार और शनिवार को दो दिवसीय 27वीं बीएल मोदी मेमोरियल अंतर-स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 9 बजे होगा। प्रतियोगिता में शहर के 13 स्कूल हिस्सा लेंगे। स्कूल प्रबंधन के अनुसार यह प्रतियोगिता 27 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रभावी अंग्रेजी भाषण कला और आत्मविश्वास विकसित करना है। छात्रों को अपनी अभिव्यक्ति कौशल को निखारने का अवसर देती है। प्रत्येक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ वक्ता और सबसे होनहार वक्ता पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रबंधन के अनुसार यह प्रतियोगिता बिशप कॉटन स्कूल के पूर्व गणित विभागाध्यक्ष दिवंगत बीएल मोदी की स्मृति में होती है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को पांच वर्गों में बांटा गया है। जूनियर वर्ग में कविता पाठ होगा। इंटरमीडिएट-ए में कविता और इंटरमीडिएट-बी में गद्य पाठ शामिल हैं। सीनियर वर्ग में नाटक और ओपन वर्ग में उद्घोषणा प्रतियोगिता होगी। स्कूल मीडिया प्रभारी ममता गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इनमें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज, चैप्सली स्कूल और कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार, लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट ढली, शिमला पब्लिक स्कूल खलीनी, दिल्ली पब्लिक स्कूल मैहली और बिशप कॉटन स्कूल शामिल हैं। प्रतियोगिता आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश की संयुक्त निदेशक ओशिन शर्मा और हिमाचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो महावीर सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article