{"_id":"6a70a8d99bd93914e109484d","slug":"inauguration-of-nhevhat-nayasar-to-devidhar-road-next-year-singh-shimla-news-c-19-sml1002-763922-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्हेवट-नयासेर से देवीधार सड़क \nका लोकार्पण अगले साल : सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्हेवट-नयासेर से देवीधार सड़क का लोकार्पण अगले साल : सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण मंत्री ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा
अधिकारियों और ठेकेदार को समय पर काम पूरा करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पाहल और न्हेवट क्षेत्र को घैणी-मशोबरा-सुन्नी सड़क से जोड़ने के लिए चल रहा सड़क और पुल निर्माण का कार्य मई 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। विधायक प्राथमिकता के तहत दोनों क्षेत्रों को जोड़ने के लिए किए जा रहे इस कार्य का लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।
विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों को पुल तथा सड़क निर्माण का कार्य निर्धारित समय-सीमा मई 2027 के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने नयासेर खड्ड पर निर्माणाधीन पुल और अब तक तैयार हो चुकी सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नयासेर खड्ड पर करीब 2.75 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पुल के तैयार होने से न्हेवट-नयासेर से राजधानी तक की दूरी कम होगी। न्हेवट-नयासेर-देवीधार सड़क के निर्माण और सुदृढ़ीकरण पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री के साथ शिक्षा विभाग की निदेशक डॉ. श्वेता सिंह, जिला परिषद सदस्य अनीता शर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष जीत सिंह, सदस्य प्रेमलता, ब्लॉक कांग्रेस टुटू के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, बनूटी जोन अध्यक्ष ललित, ग्राम पंचायत जनोल की प्रधान मधु देवी, ग्राम पंचायत दुधालटी के प्रधान पवन कुमार सहित अन्य स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।