फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu mca student mahak pathania death

शिमला: एचपीयू की एमसीए की छात्रा महक पठानिया का हार्ट अटैक से निधन, विश्वविद्यालय समुदाय ने जताया शोक

Fri, 11 Sep 2026 11:51 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 11 Sep 2026 11:51 AM IST
सार
Register For Event

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एमसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा महक पठानिया का आकस्मिक निधन हो गया। इरावती छात्रावास में रहने वाली महक के निधन से विश्वविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और छात्र वर्ग शोकाकुल हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी शोक प्रस्ताव में दिवंगत छात्रा को निष्ठावान, कर्मठ और मेहनती बताया गया। समुदाय ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
hpu mca student mahak pathania death
शोक व्यक्त करते हुए छात्र व एचपीयू प्रशासन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एमसीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा महक पठानिया का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई। महक पठानिया इरावती छात्रावास में रहती थीं। उनके निधन का समाचार मिलने से विश्वविद्यालय के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और छात्र वर्ग को गहरा आघात लगा है।

विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी शोक प्रस्ताव में कहा गया कि सुश्री महक पठानिया एक निष्ठावान, कर्मठ तथा मेहनती छात्रा थीं। उनके असमय निधन से समस्त विश्वविद्यालय समुदाय शोकाकुल है। इस दुखद घटना से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में शोक की लहर है।

विज्ञापन

शोक प्रस्ताव में कहा गया कि दुःख की इस घड़ी में पूरा विश्वविद्यालय समुदाय शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। सभी ने सर्वशक्तिमान परमेश्वर से प्रार्थना की कि परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को चिर शांति दें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय समुदाय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed