HPSSC: 366 पदों के लिए स्किल टेस्ट का परिणाम घोषित, यहां देखिए पूरा रिजल्ट
क्लिक कर देखें रिजल्ट
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 3424 अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इसमें 2741 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 683 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इनमें 1113 अभ्यर्थियों को अगले चरण की परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।
यहां जानिए पूरा रिजल्ट
आयोग ने स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 548 के तहत तीन पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। आयोग ने 11 अक्तूबर को लिखित परीक्षा ली थी।
इसमें 110 अभ्यर्थी उपस्थित रहे थे, जबकि 130 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। आयोग ने 63 अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए सफल घोषित किया है।
