फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Road Accident: Two trucks collide inside a tunnel on the Chandigarh-Manali highway

HP Road Accident: चंडीगढ़-मनाली हाईवे की टनल के अंदर दो ट्रकों में टक्कर; तीन लोगों की मौत, आठ घायल

Thu, 20 Aug 2026 10:58 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 10:58 AM IST
सार
Register For Event

हिमाचल प्रदेश के मंडी में  हाईवे टनल नंबर 12 में गुरुवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
HP Road Accident: Two trucks collide inside a tunnel on the Chandigarh-Manali highway
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनल मे हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर टनल नंबर 12 में गुरुवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों को बेहतर उपचार के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक रेफर किया गया है।

विज्ञापन

हादसा सुबह करीब पौने आठ बजे टनल नंबर 12 में हुआ। जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर के ट्रक और हिमाचल नंबर के ट्रक के बीच टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस टीम और जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से नगवाईं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक और क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed