फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather rain alert heavy rain 4 september 2026

अभी और बरसेंगे बादल: हिमाचल में तीन सितंबर तक भारी बारिश की संभावना, जानें अपने जिले का हाल विस्तार से

Mon, 31 Aug 2026 02:56 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 31 Aug 2026 02:56 PM IST
सार
Register For Event

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 31 अगस्त से 4 सितंबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर समेत कई जिलों में अलग-अलग दिनों पर भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान आंधी, बिजली और तेज हवाओं की भी संभावना है।

विज्ञापन
himachal weather rain alert heavy rain 4 september 2026
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। 31 अगस्त से 4 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 31 अगस्त से 3 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि एक-दो जगह भारी बारिश हुई। चंबा के चुवाड़ी में 9 मिलीमीटर, कांगड़ा एयरो में 7 मिलीमीटर, बिलासपुर के मलरौन में 7 मिलीमीटर, मंडी के जोगिंद्रनगर में 7 मिलीमीटर और सिरमौर के धौलाकुआं में 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शिमला में भी 6 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने जिलेवार चेतावनी में कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर समेत कई जिलों में अलग-अलग दिनों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। कांगड़ा में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मंडी में 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट है। शिमला और सोलन में 1 और 2 सितंबर को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सिरमौर में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बिलासपुर और चंबा में 1 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

3 सितंबर तक आंधी-बिजली और तेज हवाओं का भी खतरा
बारिश के साथ मौसम विभाग ने 31 अगस्त से 3 सितंबर के दौरान किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। मैदानी/निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

4 सितंबर के बाद बारिश कमजोर पड़ने के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार 4 सितंबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। इसके बाद 5 और 6 सितंबर को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यानी आने वाले दिनों में बारिश पूरी तरह थमने के बजाय कुछ क्षेत्रों में जारी रह सकती है।

तापमान में भी आएगी गिरावट
बारिश के बीच अगले 3-4 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान जताया है।

बारिश के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और कीचड़ खिसकने की आशंका जताई है। कुछ जल निकायों में जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। फिसलन भरी सड़कों और कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी हो सकती है।

लोगों को भूस्खलन, अचानक बाढ़ और कीचड़ खिसकने की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचने, नदियों-नालों और अन्य जल निकायों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा यातायात एवं मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed