फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather monsoon withdrawal day hot night cold keylong chamba temperature

हिमाचल मौसम अपडेट: दिन में गर्मी तो रात में बढ़ी ठंड; केलांग का पारा सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर; जानें

Mon, 21 Sep 2026 10:03 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 21 Sep 2026 10:03 AM IST
सार
Register For Event

मानसून की विदाई से पहले हिमाचल प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से औसतन 1.8 डिग्री अधिक, जबकि न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री कम रहा। केलांग में दिन का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर रहा, जबकि चंबा में रात का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
himachal weather monsoon withdrawal day hot night cold keylong chamba temperature
हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मानसून की विदाई से पहले हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन ज्यादा गर्म और रातें ज्यादा ठंडी हो रही हैं। मानसून के इस हफ्ते विदा होने के आसार हैं। रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से औसतन 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान औसतन 1.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र शिमला के आंकड़ों के अनुसार कई क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है, जबकि रात में पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। इससे दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान केलांग में 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। कल्पा और धर्मशाला में भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा।
विज्ञापन


मंडी में 2.3, शिमला और सुंदरनगर में 2.2, कांगड़ा और पालमपुर में 1.6, भुंतर में 1.4, मनाली में 1.3, ऊना में 1.1, सोलन में 0.8 और बिलासपुर में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। प्रदेश में अधिकतम तापमान की औसत बढ़ोतरी 1.8 डिग्री सेल्सियस रही। रात के तापमान में कई क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गई। चंबा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। केलांग में 2.2, भुंतर में 2.0, पालमपुर में 1.9, सोलन में 1.1 और बिलासपुर में 1.8 डिग्री की कमी दर्ज हुई। सुंदरनगर में 0.9, कल्पा में 0.4, नाहन में 1.0, मनाली में 0.2 और मंडी में 0.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। हालांकि, शिमला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 और ऊना में 0.1 डिग्री अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना में 34.2, केलांग में 5.8 डिग्री रहा तापमान
बीते दिन प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरनगर में 32.8, पांवटा साहिब में 32.6, बजौरा में 32.2, कांगड़ा और बिलासपुर में 32.0 तथा मंडी में 31.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। शिमला में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री रहा। वहीं रात में केलांग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल्पा में 8.2, मनाली में 11.2 और कुफरी में 11.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार 26 सितंबर तक प्रदेश के उच्च, मध्य और मैदानी एवं निचले पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed