Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal November Weather Change Cold Mountains Warm Plains

नवंबर में हिमाचल का मौसम हुआ अजीब: पहाड़ों में ठंड और मैदानी इलाकों में गर्मी; आखिर क्यों बदल रहा मिजाज?

Sun, 22 Nov 2026 10:13 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 22 Nov 2026 10:13 AM IST
सार
Register For Event

हिमाचल प्रदेश में नवंबर के दौरान मौसम का बदला मिजाज देखने को मिल रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात का तापमान माइनस में पहुंच रहा है, जबकि निचले और मैदानी इलाकों में दिन के समय पारा 30 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। 2020 से 2026 के आंकड़ों में बारिश की कमी और तापमान के असामान्य उतार-चढ़ाव का रुझान सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal November Weather Change Cold Mountains Warm Plains
रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में नवंबर माह में मौसम का मिजाज पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बदलता नजर आ रहा है। सर्दियों की शुरुआत के इस महीने में जहां ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड तेजी से बढ़ने लगी है, वहीं मैदानी और निचले पहाड़ी जिलों में दिन के समय गर्मी महसूस हो रही है। मौसम का बदला रुख तापमान के असामान्य उतार-चढ़ाव और बारिश की लगातार कमी के रूप में सामने आ रहा है। साल 2020 से 2026 के बीच के आंकड़े भी नवंबर के मौसम में इस बदलाव को दर्शा रहे हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों और निचले जिलों के तापमान में आठ से दस डिग्री तक का अंतर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार शिमला में नवंबर में साल 2020 से 2026 तक औसत अधिकतम तापमान 20.9 से 23.6 डिग्री और न्यूनतम 2.8 से 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


कांगड़ा में नवंबर के दौरान अधिकतम तापमान 26.2 से 30.7, सोलन में 27 से 29 और धर्मशाला में 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। इस अवधि में इन क्षेत्रों में रात का तापमान चार से दस डिग्री के बीच रहा। इसके विपरीत कल्पा में यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री और लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी और ताबो में माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ। यहां अधिकतम तापमान तीन से छह डिग्री के बीच दर्ज हुआ। इससे स्पष्ट है कि निचले और मध्यवर्ती क्षेत्रों में दिन के समय गर्माहट रही, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात के तापमान में गिरावट हो रही है।
विज्ञापन


नवंबर 2024 में शिमला, धर्मशाला, कांगड़ा, सोलन, भुंतर और कल्पा में कोई बारिश दर्ज नहीं हुई। वर्ष 2025 में भी शिमला में केवल 0.8 मिलीमीटर और कल्पा में 3.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि धर्मशाला, कांगड़ा, सोलन और भुंतर में बारिश नहीं हुई। नवंबर 2026 के दौरान भी प्रदेश में सामान्य से 70 फीसदी से कम बारिश दर्ज हुई है। ऐसे में नवंबर के दौरान केवल तापमान ही नहीं, बल्कि बारिश का पैटर्न भी बदल रहा है। मौसम में आ रहे इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता में उतार-चढ़ाव को भी अहम वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सर्दियों में कई बार कमजोर रह रहा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा के अनुसार वर्ष 1971 से 2022 तक के अध्ययन में पश्चिमी विक्षोभ के सर्दियों के महीनों से कमजोर रहने के संकेत मिले हैं। इसके चलते बारिश व बर्फबारी की गतिविधियां प्रभावित होती हैं। लंबे समय तक आसमान साफ रहने से दिन में सूर्य की किरणें सीधे जमीन को गर्म करती हैं, जिससे अधिकतम तापमान बढ़ जाता है। वहीं, रात के समय जमीन तेजी से गर्मी खोती है और तापमान में गिरावट आती है। पहाड़ी घाटियों में ठंडी हवा नीचे जमा होने से रात और सुबह ठंड का असर अधिक रहता है। निचले और मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप के कारण गर्माहट बनी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed